Romantic Story In Hindi – एक लड़के का सच्चा प्यार

Romantic Story In Hindi – एक लड़के का सच्चा प्यार

Romantic Story In Hindi – एक लड़के का सच्चा प्यार: अगर आप जीवन भर खुश रहना चाहते हैं तो आपको लोगो की कमियों की बजाय उनकी खूबियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस कहानी ( Romantic Story In Hindi – एक लड़के का सच्चा प्यार ) में उसी के बारे में बात की गई है।

एक धनी युवक था, जिसे एक गरीब किसान की बेटी से प्यार हो गया था। वह लड़की न केवल सुंदर बल्कि बहुत ज्यादा समझदार भी थी।

Romantic Story In Hindi – एक लड़के का सच्चा प्यार
Romantic Story In Hindi – एक लड़के का सच्चा प्यार

एक दिन, जब युवक ने अपने दिल की बात उस लड़की से कही और उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया, तो लड़की ने ध्यानपूर्वक सोचकर इनकार कर दिया। लड़की का मना करने का सिर्फ एक ही कारण था की वो गरीब परिवार से थी और ये युवक अमीर परिवार से था।

लेकिन कुछ समय के बाद जब ये बात उस युवक को पता चली, तो उसने लड़की के माता-पिता के साथ बात की और उसे समझाया। बहुत समझाने के बाद उस लड़की ने अपने निर्णय को बदला और वो दोनों का विवाह हो गया।

युवक उसे बहुत प्यार करता था और उनका दांपत्य जीवन भी बहुत ही सुखद और समृद्धि भरा था।

कुछ महीने बाद उस युवती को त्वचा रोग (skin diseases) हो गया, जिसके कारण उसका सौंदर्य धीरे-धीरे कम होने लगा। इससे लड़की को डर भी लगने लगा, “कि शायद इस त्वचा रोग के कारण, मेरा पति मुझे छोड़ ना दे।” वह स्वयं को ठीक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी ताकि उसका पति उससे प्यार करता रहे और उसका साथ निभाए।

समय बीत रहा था और लड़की का सौंदर्य दिन व् दिन समाप्त होता जा रहा था। एक दिन, वह युवक एक काम के लिए दूसरे नगर गया। जब वह वापस लौट रहा था, तो उसे एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा। उस घटना के कारण, युवक की आंखों की रोशनी चली गयी।

इस दुर्घटना के कुछ समय बाद, उनका जीवन पुनः सामान्य और खुशियों भरा होने लगा। चर्मरोग के कारण वह लड़की दिन-प्रतिदिन कमजोर और बदसूरत हो गई। हालांकि, पति के अंधापन के कारण, उनका दांपत्य जीवन सुस्त नहीं हुआ। दिखाई न देने की वजह से, वह युवक उससे पहले की तरह प्यार करता रहा।

कुछ वर्षों बाद, उस लड़की की बीमारी के कारण असमय मृत्यु हो गई। पत्नी की निधन के बाद, वह युवक अंतरंग से दुखी हो गया और शहर को छोड़ने का निर्णय लिया।

उस समय, उसके पड़ोसी ने उसे संबोधित करते हुए कहा – “अब आप तो अपनी पत्नी के बिना अकेले पड़ जाएंगे। वह आपका ध्यान रखती थी और आपके लिए काफी मेहनत करती थी। अब आप जीवन के इस अंधकार का कैसे सामना करेंगे, इसका आप को कुछ भी ख्याल है?”

तब उस युवक ने अपने पड़ोसी की ओर देख कर गहरी सांस लेते हुए कहा – “मैं कभी अंधा था ही नहीं, लेकिन मैं यह सोचकर अंधे होने का नाटक करता रहा, कि शायद मेरी पत्नी को लगे कि मैं उसकी बीमारी और बदसूरती के कारण उससे प्यार नहीं करता हूँ। इसलिए! मैं इतने सालों तक बिना कुछ कहे अपनी पत्नी की खुशी के लिए अंधा बना रहा।”

यह बात सुनकर पड़ोसी की आँखों से आँसू बह गए और वो युवक वहां से उठकर चला गया।

Moral : यदि आप चाहते हैं कि आप जीवन भर खुश रहें, तो आपको लोगों की कमियों की बजाय उनकी खूबियों पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे आपका जीवन सरल हो जाएगा।

You May Also Check 

आज ही क्यों नहीं ? – हिंदी कहानी – Moral Story In Hindi
Suspense Story In Hindi – खून किसने किया?
Very Short Moral Story In Hindi – थोड़ी सी बुराई
Very Short Moral Story In Hindi – थोड़ी सी बुराई
Life Changing Story In Hindi – एक चोर की कहानी

1 thought on “Romantic Story In Hindi – एक लड़के का सच्चा प्यार”

Leave a Comment