Shahrukh Khan Biography in Hindi | शाहरुख खान जीवन परिचय

Table of Contents

शाहरुख खान कौन है? (Who Is Shahrukh Khan?)

Shahrukh Khan Biography in Hindi:शाहरुख खान एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता है जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं वह भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं उन्हें एसआरके(SRK) बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से भी जाना जाता है।

बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता, फिल्म प्रोडूसर है। इन्हे SRK, King of Bollywood, King of Romance इत्यादि नामो से भी से जाना जाता है। शाहरुख खान को भला कौन नहीं जानता।इनका नाम भारत के सबसे सफल अभिनेताओं में लिया जाता है। इन्होने अपने जबरदस्त एक्टिंग के दम पर फ़िल्मी दुनिया में एक अलग ही मुकाम, प्रसिद्धि पायी है।

इन्होने बहुत सारी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। इनके कुछ बेहतरीन फिल्मे जैसे की बाजीगर दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, मोहब्बत्तें, कभी खुशी कभी गम, देवदास इत्यादि फिल्मो में शाहरुख ने दमदार अभिनय कर लोगो के दिल में बस चुके है।

इनके जबरदस्त एक्टिंग के लिए इन्हे अब तक 14 बार बेस्ट एक्टिंग का फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चूका। साथ में भारतीय सरकार ने इन्हे इंडियन सिनेमा में इनके बेहतरीन योगदान के लिए साल 2005 में पदम् श्री से भी सम्मानित किया है। तो चलिए आज रोमांस के किंग शाहरुख खान के बारे में विस्तार से जानते है।

शाहरुख खान का जीवन परिचय (Shahrukh Khan Biography in Hindi)

पूरा नाम (Full Name) शाहरुख खान
Nick Name (उपनाम) किंग खान, SRK, किंग ऑफ़ रोमांस, बॉलीवुड बादशाह
पेशा (Profession) एक्टर, फिल्म प्रोडूसर, बिजनेसमैन
जन्म दिवस (Birth Date) 2 नवंबर 1965
जन्म स्थान (Birth Place) नयी दिल्ली, भारत
उम्र (Age) 57
गृहनगर (Hometown) नयी दिल्ली, भारत
वर्तमान निवास स्थान मुंबई, भारत
राष्ट्रियता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) इस्लाम
जाती (Caste) सुन्नी, पठान
शौक (Hobbies) कंप्यूटर पर गेम खेलना, क्रिकेट खेलना
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) विवाहित
लंबाई (Height) 5 फुट  इंच
वजन (Weight) 75 kg
आंखो का रंग (Eye Colour) गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour) काला
राशि (Zodiac Sign) वृश्चिक
शिक्षा (Education) पोस्ट ग्रेजुएशन
डेब्यू फिल्म (Debut Movie) दीवाना (1992)
फीस 45 करोड़ पर फिल्म
संपत्ति (Networth) 700 मिलियन डॉलर

शाहरुख खान का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

शाहरुख खान का जन्म भारत की राजधानी नई दिल्ली में 2 नवंबर 1965 ईस्वी को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इन्होने अपना बचपन दिल्ली के राजेंद्र नगर में गुजरा। इनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान है और माता का नाम लतीफ़ फातिमा है और ये मजिस्ट्रेट और सामाजिक कार्यकर्त्ता थी। इनके पिता सवतंत्रता सेनानी थे। और जीवनयापन के लिए दिल्ली में रेस्टुरेंट का कारोबार किया करते थे। और पूरा परिवार एक किराये के मकान में रहता था।

इनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली की संत कोलंबस स्कूल से हुई। स्कूल के दिनों में शाहरुख़ पढाई के साथ साथ खेल प्रतियोगिता जैसे की क्रिकेट, फूटबाल, और नाटक इत्यादि में भी भाग लिया करते थे और कई दफा इन्होने फर्स्ट प्राइज भी जीता था। इसके बाद इन्होने  दिल्ली यूनिवर्सिटी की हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल किया।

इसके बाद इन्होने आगे की पढाई के लिए जामिआ मिलिया इस्लामिया, यूनिवर्सिटी दिल्ली में अपना दाखिला करवा लिया जहाँ पर ये मास कम्युनिकेशन विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे थे। हालाकिं इन्होने बिच में ही पढाई छोड़ दी, फिल्मो में करियर बनाने लिए, क्युकी इनका मन पढाई से ज्यादा नाटक, थिएटर में लगता था। इसके बाद इन्होने कुछ साल नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में भी बिताये, जहाँ पर ये थिएटर किया करते थे।

शाहरुख खान का फिल्मी करियर

शाहरुख़ का पहला टेलीविज़न सीरियल था दिल दरिया हालाकिं इसकी शूटिंग में देरी होने के कारण इनका टेलीविज़न डेब्यू फौजी नाम का सीरियल से हुआ जिससे इन्हे काफी प्रसिद्धि मिली थी। इसके बाद कई तरह के टेलीविज़न सीरियल में काम करने के बाद इन्होने अपना बॉलीवुड में डेब्यू साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से किया था। इस फिल्म से इन्हे काफी सराहना मिली थी। इसके बाद इन्हे बॉलीवुड में फिल्म का ऑफर मिलने लगे।

शुरू में तो इन्हे फिल्मो में नेगेटिव रोले मिला करता था जैसे की “बाजीगर और डर ” जैसे फिल्मो में शाहरुख़ ने अपने जबरदस्त नेगेटिव किरदार निभाकर बॉलीवुड में अपना अभिनय का लोग मनवाया था। इसके बाद शाहरुख ने कई रोमांस फिल्मे जैसे की दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, प्रदेश, देवदास इत्यादि फिल्मो में बेहतरीन एक्टिंग के बदौलत इन्हे रोमांस का किंग कहा जाने लगा।

इनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ने तो इतिहास रच दिया और बॉक्स ऑफिस इंडिया के तरफ से इस फिल्म को आल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित किया गया। और इस फिल्म का शो मुंबई के एक सिनेमाघर मराठा मंदिर में आज भी चल रही है और 1000  सप्ताह पूरी कर ये रिकॉर्ड बना चुकी है। इसके बाद शाहरुख़ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार फिल्मी दुनिया में एक से बढ़कर एक फिल्मे कर अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया।

राहुल गांधी की जीवनी | Rahul Gandhi Biography in Hindi

Free Fire India: रिलीज डेट, फीचर्स, अनबैन और छोटी-बड़ी हर जानकारी

शाहरुख खान की कुछ मुख्य फिल्मे (Shahrukh Khan Movies List)

  • दीवाना – 1992
  • डर – 1993
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे – 1995
  • करण अर्जुन – 1995
  • चाहत – 1996
  • दिल तो पागल है – 1997
  • प्रदेश – 1997
  • कोयला – 1997
  • कुछ कुछ होता है – 1998
  • बादशाह – 1999
  • मोहब्बतें – 2000
  • कभी खुशी कभी गम – 2001
  • देवदास – 2002
  • कल हो ना हो – 2003
  • वीर जारा – 2004
  • मै हूँ ना – 2004
  • स्वदेश – 2004
  • डॉन – 2006
  • कभी अलविदा न कहना – 2006
  • ओम शांति ओम – 2007
  • चक दे इंडिया – 2007
  • रब ने बना दी जोड़ी – 2008
  • माय नाम इस खान – 2010
  • जब तक है जान – 2012
  • चेन्नई एक्सप्रेस – 2013
  • हैप्पी नई ईयर – 2014
  • दिलवाले – 2015
  • डिअर जिंदगी – 2016
  • फैन – 2016
  • रईस – 2017
  • जब हैरी मेट सेजल – 2017
  • जीरो – 2018
  • पठान – 2023
  • Jawan -2023

शाहरुख खान अवार्ड्स (Shahrukh Khan Awards)

फिल्मफेयर अवार्ड – इन्हे कुल अब तक 14 बार फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है। इन्हे फिल्म बाजीगर (1993), दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), दिल तो पागल है (1997), कुछ कुछ होता है (1998), देवदास (2002), स्वदेश (2004), चक दे इंडिया (2007), माई नाम इस खान (2010) इन सभी फिल्मो के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ट अभिनेता का फिल्मफेयर पुरुस्कार से सम्मानित किया है।

हालाकिं इन्हे अब तक राष्ट्रीय पुरुस्कार एक बार भी नहीं मिला है। साल 2005 में इनके भारतीय सिनेमा में बेहतरीन योगदान के लिए इंडियन गवर्नमेंट ने इन्हे देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरुस्कार पदम् श्री से सम्मानित किया।

साल 2013 में दक्षिण कोरिया की सरकार ने इन्हे सद्भावना राजदूत सम्मान से नवाजा गया। और फ़्रांसिसी सरकार के द्वारा साल 2014 में इन्हे Légion d’honneur सम्मान से सम्मानित किया गया। वर्ष 2011 में शाहरुख को (UNESCO) के द्वारा Pyramide con Marni अवार्ड से नवाजा गया।

इसे अलावा इन्हे 5 अलग अलग यूनिवर्सिटी University of Bedfordshire, The University of Edinburgh, Maulana Azad National Urdu University, University of Law और La Trobe University से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी शाहरुख को कई अन्य प्रकर के पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।

शाहरुख खान कुल संपत्ति (Shahrukh Khan Networth)

शाहरुख खान बॉलीवुड के अमीर एक्टरों में शुमार है एक अनुमान के मुताबिक शाहरुख खान के पास 700 मिलियन डॉलर की सम्पति है। इनका आय का मुख्य जरिया फिल्म्स है ये एक फिल्म के लिए 40- 50 करोड़ तक चार्ज करते है इसके अलावा किंग खान कई कंपनियों का विज्ञापन भी करते है इससे भी इनका अच्छा खासा कमाई हो जाती है।

इसके अलावा शाहरुख फिल्मे प्रोड्यूस भी करते है इनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम “रेड चिलीज एंटरटेनमेंट” है साथ में शाहरुख आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकाना हक़ में 55 प्रतिशत की हिस्सेदारी है जूही चावला और इनके पति जय मेहता के साथ।

इसके अलावा शाहरुख के देश और विदेशो में कई प्रकार के प्रॉपर्टी के मालिक है जिसमे 20 मिलियन पौंड स्टर्लिंग के वर्थ का एक अपार्टमेंट है लंदन में और एक विला है दुबई स्थित पाम जुमेराह आइलैंड में।

शाहरुख खान विवाद (Shahrukh Khan controversy)

शाहरुख खान का विवादों से भी काफी नाता रहा है साल 2008 में कटरीना कैफ के बर्थ डे पार्टी के दिन सलमान खान से भिड़ने के कारण विवादों में रहे। और फिर साल 2012 फिल्म डायरेक्टर फराह खान के पति सिरीश कुंदर को थप्पड़ मारने के कारण विवादों में रहे।

साल 2012 में एक आईपीएल मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में एक सुरक्षाकर्मी ने इनके खिलाफ कम्प्लेन कर दिया की ये शराब पीकर सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार, और गली गलौज की इसके चलते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश के लिए  5 सालों का प्रतिबन्ध लगा दिया।

इनपर साल 2013 में लिंग जांच परिक्षण का आरोप लगा था। जानकारी के लिया आपको बता दे की इनका छोटा बेटा अबराम खान का जन्म surrogacy के द्वारा हुआ था। हालाकिं इन्हे बाद में क्लीनचिट दे दी गयी थी।

शाहरुख खान के पुरस्कार एवं सम्मान (Shahrukh Khan Awards)

फिल्मफेयर पुरस्कार

  • 1993 में शाहरुख खान को फिल्म दीवाना के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • वर्ष 1994 में उन्हें फिल्म बाजीगर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1995 में होने फिल्म आलोचकों द्वारा फिल्म कभी खुशी कभी गम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और फिल्म अंजाम के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1996 में उन्हें दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1998 में होने फिल्म दिलतोपागलहै के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गय।
  • 1999 में उन्हें फिल्म कुछ कुछ होता है के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2002 में उन्हें विशेष पुरस्कार स्विस दूतावास ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
  • 2003 में उन्हें फिल्म देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2005 में उन्हें फिल्म स्वदेश के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला।
  • 2008 में उन्हें फिल्म चक दे इंडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2011 में उन्हें फिल्म माई नेम इज खान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजकीय पुरस्कार

  • वर्ष 2005 में शाहरुख खान को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2013 में शाहरुख खान को दक्षिण कोरिया सरकार द्वारा सद्भावना राजदूत सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2014 में शाहरुख खान को फ्रांसीसी सरकार द्वारा लीजेंड ऑनर सम्मान से सम्मानित किया गया।

अन्य पुरस्कार

  • वर्ष 2007 में शाहरुख खान को एनडीटीवी इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2011 में उन्हें यूनिवर्स को द्वारा Pyramide Con Marni पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इन सबके अलावा शाहरुख खान के पास और भी कई पुरस्कार सम्मान और उपलब्धियां हैं जो कि अलग-अलग समय पर उन्हें दी गई हैं।

 

शाहरुख खान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

    • शाहरुख खान का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था।
    • शाहरुख खान के माता पिता ने प्रेम विवाह किया है।
    • उनका नाम शाहरुख है जिसका अर्थ है “राजा का चेहरा”।
    • वर्ष 1981 में जब वह 15 वर्ष के थे तब उनके पिता का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था।
    • शाहरुख किसी भी व्यक्ति को “यार” कह कर पुकारते हैं।
    • अपनी किशोरावस्था के दौरान वह दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन,मुमताज जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं व अभिनेत्रियों की नकल उतारा करते थे।
    • अपना पहला वेतन प्राप्त करने के बाद शाहरुख आगरा की ट्रेन पकड़कर ताजमहल देखने गए थे।
    • शाहरुख खान को चिकन तंदूरी बहुत पसंद है।
    • 1991 में अपनी मां के निधन के बाद शाहरुख खान अपनी बहन के साथ मुंबई आ गए थे।
    • शाहरुख खान ने सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति सीजन 3 की मेजबानी भी की है।
    • शाहरुख खान को घुड़सवारी करते हुए डर लगता है और उन्हें आइसक्रीम खाना भी पसंद नहीं है।
    • शाहरुख खान ने वर्ष 2012 में आई अपनी फिल्म “जब तक है जान” में पहली बार पर्दे पर चुंबन किया।
    • लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में शाहरुख खान का मोम का पुतला स्थापित है।

शाहरुख खान instagram Channel https://www.instagram.com/iamsrk/

FAQ –

Q. शाहरुख खान का जन्म कहां और कब हुआ था?

Ans: शाहरुख खान का जन्म नई दिल्ली में 2 नवंबर 1965 ईस्वी को हुआ था।

Q. शाहरुख खान के पास कुल कितनी संपत्ति है?

Ans: तकरीबन 700 मिलियन डॉलर

Q. शाहरुख खान के पिता कौन थे?

Ans: शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान एक सवतंत्रता सेनानी थे

Q. शाहरुख खान के कितने बच्चे हैं

Ans: शाहरुख खान के तीन बच्चे है दो बेटे आर्यन खान और अबराम खान और बेटी सुहाना खान

Q. शाहरुख खान की पहली फिल्म

Ans: दीवाना (1992)

2 thoughts on “Shahrukh Khan Biography in Hindi | शाहरुख खान जीवन परिचय”

Leave a Comment