Rupali Ganguly’s Biography | Birth | Family | Debut Show | Films | Reality TV Shows | Facts
Rupali Ganguly’s Biography: स्टार प्लस में प्रसारित होने वाले लोकप्रिय टीवी सीरियल अनुपमा की ‘अनुपमा‘ (Anupama) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस किरदार को परदे पर उतारने वाली अदाकारा हैं – रूपाली गांगुली (Rupali Ganguli)।
रूपाली गांगुली इंडियन टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी और मशहूर अभिनेत्री है। अनुपमा के अलावा भी उन्होंने सीरियल और फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए। आइए जानते हैं उनके जीवन और करियर के बारे में :
रूपाली गांगुली का जन्म और प्रारंभिक जीवन, परिवार (Rupali Ganguli Birth, Early Life And Family)
रूपाली गांगुली का जन्म 5 अप्रेल 1977 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में एक हिंदू बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल गांगुली है और माता का नाम नोनी गांगुली है। उनका एक भाई हैं, जिनका नाम विजय गांगुली है। उनके पिता अनिल गांगुली एक डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर हैं। वहीं भाई विनय गांगुली एक्टर और प्रोड्यूसर हैं।
![](https://storiesviewforall.com/wp-content/uploads/2023/10/OIP-5-300x225.jpeg)
पिता फिल्म डायरेक्टर थे, इसलिए रूपाली को फिल्मी माहौल बचपन से ही मिल चुका था। इसका प्रभाव ये हुआ कि उनका बचपन से ही डांस और एक्टिंग की तरफ रुझान रहा। 1985 में 7 वर्ष की आयु में ही उन्होंने अपने पिता की फिल्म साहेब से एक बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग की शुरुआत कर दी।
रूपाली गांगुली की शिक्षा (Rupali Ganguli Education)
रूपाली गांगुली की रुचि एक्टिंग की तरफ बचपन से ही थी और उन्होंने अपने पिता की फिल्म से बचपन में ही अपना एक्टिंग डेब्यू कर दिया था। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। उन्होंने होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली और साथ ही थियेटर भी करती रही।
रूपाली गांगुली का एक्टिंग करियर की शुरुआत (Rupali Ganguly Acting Career)
रूपाली गांगुली ने बाल कलाकार के तौर पर तो 7 वर्ष की उम्र में अपने पिता की फिल्म से एक्टिंग की शुरुवात कर दी थी। लेकिन पढ़ाई के कारण उनके एक्टिंग करियर में ब्रेक आ गया। बाद में जब वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान उन्हें टीवी सीरियल ‘सुकन्या ‘ ऑफर हुआ। उन्होंने ये ऑफर स्वीकार किया। ‘सुकन्या ‘ सीरियल वर्ष 2020 में टेलीकास्ट हुआ।
रूपाली गांगुली का टीवी करियर और सीरियल्स (Rupali Ganguli TV Career & Serials)
सुकन्या के बाद रूपाली गांगुली ने संजीवनी और भाभी सीरियल में काम किया। सीरियल दिल है कि मानता नहीं ‘ और जिंदगी तेरी मेरी कहानी सीरियल में उनका किरदार सराहा गया। मगर पहली लोकप्रियता मिली वर्ष 2004 से 2008 तक प्रसारित हुए कॉमेडी टीवी सीरियल साराभाई vs साराभाई से, जिसमें उन्होंने एक मिडल क्लास बहू मोनिशा साराभाई का यादगार किरदार निभाया था।
साराभाई vs साराभाई के बाद भी उन्होंने कई टीवी सीरियल्स जैसे अंतरा, काव्यांजलि, कहानी घर घर की और परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी में काम किया और रियलिटी शो जैसे बिग बॉस (2008), खतरों के खिलाड़ी (2009) में नज़र आईं।
लेकिन जिस किरदार ने उन्हें करियर के शीर्ष पर पहुंचाया, वह किरदार है 2020 से प्रारंभ हुए सीरियल अनुपमा ने। इस सीरियल में वे एक साधारण घरेलू महिला अनुपमा का किरदार निभा रही हैं। आज भी ये सीरियल टीआरपी चार्ट में टॉप पर है।
रूपाली गांगुली का टीवी सीरियल्स की लिस्ट (Rupali Ganguli TV Serials List)
वर्ष | सीरियल | रोल |
2000-01 | सुकन्या | सुकन्या |
2002 | दिल है कि मानता नहीं | अंजली/प्रिया |
2003-04 | जिंदगी तेरी मेरी कहानी | रिया |
2003-05 | संजीवनी | डॉक्टर सिमरन |
2004 | भाभी | रोशनी |
2004-06 | साराभाई vs साराभाई | मोनिशा साराभाई |
2005 | काव्यांजलि | मोना |
2005-07 | कहानी घर घर की | गायत्री अग्रवाल |
2006 | यस बॉस | शर्मीली |
2006-07 | बिग बॉस 6 | कंटेस्टेंट |
2007 | सपना बाबुल का बिदाई | रूपा |
2008 | एक पैकेट उम्मीद | सुजाता |
2008 | ज़रा नचके दिखा | कंटेस्टेंट |
2009-10 | बा, बहू और बेबी | रेखा |
2009 | आपकी अंतरा | अनुराधा |
2009 | खतरों के खिलाड़ी सीजन 2 | कंटेस्टेंट |
2010 | किचन चैंपियन | कंटेस्टेंट |
2010 | मीठी छुरी नंबर 1 | कंटेस्टेंट |
2011 | अदालत | रोहिणी मालिक |
2011 | मुझे मेरी बीवी से बचाओ | स्वीटी अवस्थी |
2011-13 | परवरिश कुछ खट्टी कुछ मीठी | पिंकी जीत आहूजा |
2013 | बायोस्कोप | होस्ट |
2020 | अनुपमा | अनुपमा जोशी |
रूपाली गांगुली की फिल्मों की लिस्ट (Rupali Ganguli Flims)
वर्ष | फिल्म | रोल |
1985 | साहेब | |
1987 | मेरा यार मेरा दुश्मन | |
1990 | बलिदान | |
1997 | दो आंखें बारह हाथ | नीता |
1997 | अंगारा | गुलाबो |
2011 | सतरंगी पैराशूट | सुष्मिता सी. शर्मा |
रूपाली गांगुली को मिले सम्मान और अवॉर्ड्स (Rupali Ganguli Awards)
रूपाली गांगुली को निम्न अवॉर्ड्स और सम्मान प्राप्त हुए :
1. वर्ष 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का इंडियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड
2. वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का इंडियन टेली अवार्ड
3. वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन जोड़ी का इंडियन टेली अवार्ड (गौरव खन्ना के साथ)
4. वर्ष 2023 में आइकॉनिक बेस्ट ऐक्ट्रेस का आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड
रूपाली गांगुली की शादी, पति और बच्चे (Rupali Ganguly Marriage, Husband And Kids)
रूपाली गांगुली 6 फरवरी 2013 को शादी के बंधन में बंधी। उनके पति का नाम अश्विन वर्मा है। दोनों की पहली मुलाकात सालों पहले एक विज्ञापन की शूट के दौरान हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई, प्यार हुआ और 12 साल की लंबी कोर्टशिप के बाद दोनों ने शादी की। अश्विन ने ही रूपाली को टीवी पर करियर बनाने की सलाह दी थी। और शादी के बाद एक्टिंग करियर में एक लंबे ब्रेक के बाद अनुपमा सीरियल के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
आज दोनों एक बेटे रुद्राक्ष के माता पिता हैं और सुखी विवाहित जीवन जी रहे हैं।
रूपाली गांगुली की संपत्ति (Rupali Ganguli Net Worth)
रूपाली गांगुली की नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए है। अनुपमा सीरियल के प्रति एपिसोड वे ₹3 लाख चार्ज करती हैं। शुरुवात में वे प्रति एपिसोड ₹1.5 करोड़ चार्ज करती थी। लेकिन उनके शो को मिली सफलता के बाद और लगातार टीआरपी में टॉप पर रहने के बाद आज वे प्रति एपिसोड ₹3 लाख चार्ज करने लगी हैं। कई एंडोर्समेंट भी उनके हाथ में हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी पेमेंट होती है।
रूपाली गांगुली के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Rupali Ganguli In Hindi )
1. रूपाली गांगुली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात 7 वर्ष की उम्र में ही कर दी थी, जब उन्होंने अपने पिता की फिल्म साहेब (1985) में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। उस फिल्म के मुख्य अभिनेता अनिल कपूर और मुख्य अभिनेत्री अमृता सिंह थी।
2. बतौर बाल कलाकार उन्होंने 1990 में आई फिल्म बलिदान में भी काम किया था।
3. रूपाली गांगुली का पहला टीवी सीरियल सुकन्या था, जो वर्ष 2000 में प्रसारित हुआ था।
4. वर्ष 2000 में रूपाली ने मुंबई में एक एडवरटाइजिंग कंपनी शुरू की थी।
5. रूपाली गांगुली ने एनिमेटेड फिल्म दसावतार में अपनी आवाज दी थी।
6. रूपाली गांगुली ने मेरा यार मेरा दुश्मन, दो आंखें बारह हाथ, अंगारा, संतरंगी पैराशूट आदि फिल्मों में एक्टिंग की हैं।
7. रूपाली गांगुली को खाने में आलू का पराठा बहुत पसंद है।
8. रूपाली गांगुली की पसंदीदा ड्रिंक चाय है।
9. रूपाली गांगुली के पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं।
10. रूपाली गांगुली के पास मर्सिडीज बेंज कार है।
11. रूपाली गांगुली के एक्टिंग से ब्रेक लेने के 7 साल बाद सीरियल अनुपमा से एक्टिंग करियर में वापसी की थी।