Rajasthan Ration Card Yojana, राजस्थान राशन कार्ड योजना 2024, Rajasthan Ration Card Online List, Status, कंप्लेंट #Storiesviewforall

Rajasthan Ration Card List 2024 (ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची राजस्थान): Ration Card एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है जिसके द्वारा राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से बहुत ही कम मूल्य पर प्रत्येक महीने खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध कराया जाता है। सरकार द्वारा राज्य की गरीब परिवारों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने के लिए Ration कार्ड बनवाया जाता है। राशन कार्ड बनवाने के लिए राज्य का कोई भी मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार आवेदन कर सकते है।

Rajasthan Ration Card Yojana
                                                                                             Rajasthan Ration Card Yojana

राशन कार्ड में आवेदन करने के बाद आपको Rajasthan Ration Card New List में अपना नाम चेक करना अनिवार्य है यदि आपका नाम राजस्थान राशन कार्ड नई सूची 2024 में होगा शामिल होगा तो आपको सस्ती दरों पर अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। आगे इस आर्टिकल हम आपको ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची राजस्थान में अपना नाम कैसे देखें? के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

 

इसके अलावा हम आपको राशन कार्ड संशोधन ऑनलाइन राजस्थान यानि आप राशन कार्ड में दर्ज की गई गलत जानकारी को कैसे सुधार सकते हैं? इसके बारे में भी स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। और यदि आपको शिकायत दर्ज करना है तो हम आपको शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें की भी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इसलिए कृपया आप इस लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।  Rajasthan Ration Card Yojana

Rajasthan Ration Card Yojana
           Rajasthan Ration Card Yojana

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2024

हमारे देश में बहुत से ऐसे मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार हैं जो राशन खरीदने में भी असमर्थ होते हैं। बहुत सारे लोग इस बढ़ती महंगाई से परेशान है। इसलिए सरकार द्वारा ऐसे गरीब परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। गरीब परिवारों की आय एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए APL/BPL/AAY राशन कार्ड वितरित किए जाते है। यदि आप भी राशन कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको राशन कार्ड अवश्य बनवा लेना चाहिए। एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है।

सरकार द्वारा समय समय पर राशन कार्ड नई सूची जारी की जाती है। जिन लोगों ने भी हाल ही में राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है इन सभी लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट में जारी कर दिया गया है। आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में है या नहीं इसे चेक करने के लिए आपको राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। यदि आपको लिस्ट चेक करने में समस्या आ रही है तो आगे हम आपको APL/BPL Ration Card List Online चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएगें।

Rajasthan Ration Card List 2024 Overview

योजना का नाम राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2024
जारी किया गया राजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार
उद्देश्य राजस्थान राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन देखने की सुविधा।
राज्य राजस्थान
हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6030
राशन कार्ड लिस्ट चेक ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in/

राजस्थान राशन कार्ड के प्रकार

सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों की आय एवं आर्थिक स्थिती को देखते हुए तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • बीपीएल राशन कार्ड – BPL Ration Card राज्य के ऐसे परिवार को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे होते हैं। इनकी वार्षिक आय ₹10000 से कम होती है। इस कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों को रियायती दरों पर प्रत्येक महीने 25 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है।
  • एपीएल राशन कार्ड – APL Ration Card राज्य के उन परिवारों को उपलब्ध कराया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे होते हैं। इनकी वार्षिक आय ₹10000 से अधिक होती है। ऐसे परिवारों को हर महीने 15 किलो अनाज दिया जाता है।
  • एएवाई राशन कार्ड – यह Ration Card राज्य के बहुत ही ज्यादा गरीब परिवारों के लिए जारी किया जाता है। जिनके आय का कोई साधन नहीं होता है। AAY Ration Card के जरिए ऐसे गरीब परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों से प्रत्येक महीने 35 किलो तक अनाज उपलब्ध कराया जाता है।

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट के लाभ

राजस्थान में रहने वाले मध्यम व निम्न वर्गीय परिवारों के लिए राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो कई जगहों पर काम आता है। इस राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें कई सारे फायदे मिलते हैं।

  • सरकार द्वारा Ration कार्ड गरीब परिवारों को न्यूनतम मूल्य पर राशन उपलब्ध कराने के लिए जारी किया जाता है।
  • जिन लोगों का नाम Ration Card लिस्ट में शामिल होगा उन सभी परिवारों को सस्ती दरों पर गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इसके अलावा राशन कार्ड के माध्यम से आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
  • ड्राइविंग लाइसेंस एवं वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए भी राशन कार्ड उपयोग में लाया जाता है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के लोगों की सुविधा के लिए राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।
  • अब किसी भी व्यक्ति को राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए किसी विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से राजस्थान राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकता है।

राजस्थान राशन कार्ड के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें

राजस्थान राज्य के जिन उम्मीदवारों ने भी नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह सभी ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची राजस्थान में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो नीचे बताया गया है –

  • Rajasthan Ration Card New List चेक करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद कुछ अन्य विकल्प दिखाई देंगे।
  • यहां आप जिलेवार राशन कार्ड विवरण के विकल्प का चयन करें। अब एक नया पेज ओपन होगा।
Rajasthan Ration Card list
  • यहां आपको Rural या Urban पर टिक करना है। अब आपके सामने राजस्थान के सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
Rajasthan Ration Card list
  • इस सूची में आपको अपने जिले का चयन करना है। इसके बाद आपके सामने एक नई सूची खुलेगी जिसमें आपको ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • ब्लॉक का चयन करने के बाद आपके सामने फिर से एक लिस्ट खुलेगी। जिसमें आपको अपने पंचायत का चयन कर लेना है।
Rajasthan Ration Card list
  • पंचायत का चुनाव करने के बाद आपको अपने गांव के नाम पर क्लिक करना है।
Rajasthan Ration Card list
  • इसके बाद आपको FPS Name यानि राशन की दुकान का चयन करना है।
Rajasthan Ration Card list
  • राशन कार्ड की दुकान का चयन करते ही आपके स्क्रीन पर राशन कार्ड की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
Rajasthan Ration Card list
  • अब आप अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद आपके राशन कार्ड का संपूर्ण विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • इस विवरण में आप अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम देख सकते है।

राजस्थान राशन कार्ड में ऑनलाइन संशोधन करने की प्रक्रिया

राज्य के ऐसे उम्मीदवार जिनका राजस्थान Ration Card में नाम, पता, परिवार के सदस्य का नाम आदि में गलत जानकारी दर्ज हो गई हो, तो वह इसे सही कर सकते हैं। राशन कार्ड में ऑनलाइन संशोधन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है –

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान के अधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड में संशोधन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने फॉर्म ओपन होगा। आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल लें।
  • अब इस फॉर्म में आपको सभी जानकारी जैसे आपकी राशन कार्ड संख्या, राशन कार्ड मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मुखिया का फोटो, आवेदक का हस्ताक्षर आदि विवरण भरना होगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अटैच कर दें।
  • अब आप इस फॉर्म को लेकर सीएससी सेंटर में चले जाएं। जिसके बाद संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक अनुक्रमांक संख्या दी जाएगी। जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

जिलेवार गांव की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप राजस्थान खाद्य विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर जिलेवार गांव की सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने जिलेवार गांव की सूची देखने के लिए एक पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिला का चयन कर लेना है।
  • जिला चुन लेने के बाद Download in Excel के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके डिवाइस पर जिलेवार गांव की सूची डाउनलोड हो जाएगी। आप इसे ओपन करके देख सकते हैं।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (Lodge Your Grievance)

  • शिकायत / ग्रीवेंस दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब इसका होम पेज खुल जाएगा। यहां आपको शिकायत दर्ज करें का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर शिकायत पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP to Verify पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको यहां दर्ज करके वेरिफाई कर लेना है।
  • वेरीफाई करने के बाद आपको शिकायत विवरण दर्ज करना है। इसके बाद आपको दस्तावेज अपलोड करके कैप्चा कोड भर देना है।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर देना है। सबमिट करने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया (Grievance Status)

  • सबसे पहले आप राजस्थान खाद्य आपूर्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति देखें का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आप एक नई वेबसाइट पर आ जाएंगे। यहां आपको फिर से शिकायत की स्थिति देखें पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने ग्रीवेंस स्टेटस का पेज ओपन होगा। यहां आपको ग्रीवेंस आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • जिसके बाद आप कैप्चा कोड भरकर दिए गए View के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर ग्रीवेंस का स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोगों को हमारा यह आर्टिकल जरूरी पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आता है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

HOME

FAQ – Rajasthan Ration Card List 2024

प्रश्न 1. राशन कार्ड लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे देखें Rajasthan?

उत्तर. राजस्थान के राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको किन किन प्रक्रियाओं को फॉलो करना है इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

प्रश्न 2. राजस्थान राशन कार्ड से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आप राजस्थान राज्य के निवासी है और आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है या आपको कोई समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6030 के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

प्रश्न 3. राजस्थान राशन कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in है।

2 thoughts on “Rajasthan Ration Card Yojana, राजस्थान राशन कार्ड योजना 2024, Rajasthan Ration Card Online List, Status, कंप्लेंट #Storiesviewforall”

Leave a Comment