राहुल गांधी की जीवनी | Rahul Gandhi Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों Rahul Gandhi Biography In Hindi में आपका स्वागत है। आज हम एक भारतीय नेता, भारत की संसद के सदस्य एव गांधी-नेहरु परिवार के चौथी पीढ़ी के युवा राजनेता राहुल गांधी का जीवन परिचय बताने वाले है। राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस और भारत के राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते हैं। संसद सदस्य, राहुल लोकसभा में अमेठी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Rahul Gandhi / राहुल गांधी एक भारतीय राजनेता और भारत की संसद के सदस्य तथा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। साथ ही राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रिय विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष के पद पर भी विराजमान है। वे भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाती के पुत्र हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दून स्कूल, मॉल देहरादून और सेंट कोल्बा स्कूल, दिल्ली से ली हुई है। राहुल जी बहुत नम्र स्वभाव के राजनेता है। आज हम राहुल गांधी बायोग्राफी में Indian Politician की Wiki, Photos, Bio, Height, Wife/Girlfriend, Age, Career, Mother, Family और Father की जानकारी बताते है।

राहुल गाँधी का जीवन परिचय – Rahul Gandhi Biography In Hindi

नाम राहुल राजीव गांधी (Rahul Gandhi)
जन्म दिनांक 19 जून, 1970
पिता का नाम राजीव फिरोज गांधी
माता का नाम सोनिया गांधी
जन्म स्थान दिल्ली
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा कैंब्रिज, ट्रिनिटी कॉलेज
धर्म कैथॉलिक
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रसिद्धि का कारण कांग्रेस अध्यक्ष

 

नेहरू-गाँधी परिवार के चौथी पीडी के राहुल गाँधी जाना पहचाना चेहरा बन गये हैं। युवा नेता के रूप मे इन्हे अपने पिता राजीव गाँधी की छवि माना जाता हैं। वे उन बहादुर लोगो के परिवार से सम्बन्ध रखते है जिन्होंने भारतीय इतिहास में भारतीय राजनीती में मुख्य भूमिका अदा की थी। उनके महान परदादा पंडित जवाहरलाल नेहरू आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उनकी दादी इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। और उनके पिता राजीव गाँधी भी भारत के प्रधानमंत्री थे। उनकी माता सोनिया गांधी कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष है। आज देश के बहुत से युवा राहुल अनुयानी हैं।

प्रारंभिक जीवन – Early Life

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और वर्तमान काँग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के यहां हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और प्रियंका गांधी वढेरा के बड़े भाई हैं। उनकी माता सोनिया गांधी वैसे तो इटली से है लेकिन अभी उन्होंने भारत की नागरिकता स्वीकार कर ली है। उनकी छोटी बहन प्रियंका वाड्रा ने व्यापारी रोबर्ट वाड्रा से शादी कर ली।

राहुल गाँधी की शिक्षा

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में हुई थी, इसके बाद वे देहरादून के प्रसिद्ध दून स्कूल में पढ़ने चले गए जहां उनके पिता राजीव ने भी शिक्षा ग्रहण की थी। राहुल के जीवन में उनके साथ काफी हादसे हुए, 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गयी, जिसने राजीव गांधी को राजनीती में लाया और परिणामतः उन्हें भी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। गांधी परिवार का उस समय सिख समुदाय में काफी विरोध किया था इसके चलते उस दौरान उनके परिवार को बहोत सुरक्षा प्रदान की गयी थी। जिस कारण राहुल को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी।

सन् 1989 में वे दिल्ली कीसेंट स्टीफेन कॉलेज में शामिल हुए और वहा अपनी पढाई का प्रथम वर्ष पूरा करने के बाद वे हावर्ड विश्वविद्यालय गए, और इसी दौरान उनके साथ एक और हादसा हुवा, 1991 में LTTE द्वारा राजीव गांधी की भी हत्या कर दी गयी। दोबारा सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए राहुल को फ्लोरिडा के रोल्लिन्स कॉलेज में भेजा गया जहा उन्होंने 1994 में अपना बीए पूरा किया। उस समय ऐसा माना जाता की थी केवल उनकी सुरक्षा एजेंसी और विश्वविद्यालय समिति को ही उनकी सही पहचान मालूम थी। इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री हासिल की।

ग्रॅजुयेशन कंप्लीट करने के बाद राहुल ने प्रबंधन गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी मॉनीटर ग्रुप के साथ 3 साल तक काम किया। इस दौरान उनकी कंपनी और सहकर्मी इस बात से पूरी तरह से अंजन थे कि वो किसके साथ काम कर रहे हैं क्योंकि राहुल यहां एक छद्म नाम रॉल विंसी के नाम से कार्य करते थे। राहुल के आलोचक उनके इस कदम को उनके भारतीय होने से उपजी उनकी हीनभावना मानते हैं जबकि, काँग्रेसी उनके इस कदम को उनकी सुरक्षा से जोड़कर देखते हैं। सन 2002 के अंत में वो मुंबई में स्थित एक अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी से संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी बैकअप्स सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में से एक बन गये।

राहुल गाँधी की राजनैतिक जीवन की शुरुआत – Rahul Gandhi Career

  • वर्ष 2003 में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजनीति में रुचि लेना प्रारंभ किया। हालाँकि मीडिया की अटकलबाजी थी, राहुल राजनीतिक मे प्रवेश कर रहे हैं जिसकी उन्होंने पुष्टि नहीं थी, पर वे सार्वजनिक समारोहों में अपनी मां श्रीमती सोनिया गांधी के साथ दिखाई देने लगे।
  • मार्च 2004 में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ उन्होंने राजनीति में अपने प्रवेश की घोषणा की, जिसमें वे अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से लोकसभा के लिए खड़े हुए और लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
  • 2006 मे राहुल और प्रियंका ने अपनी मा सोनिया गाँधी का चुनाव अभियान मे साथ दिया जिस कारण सोनिया रायबरेली की सिट जीत सकी।
  • 2007 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए एक उच्च स्तर के कांग्रेस अभियान में उन्हें प्रमुख व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया गया। और उन्होने खूब चुनाव प्रचार भी किया. हालांकि पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इससे राहुल को काफी आलोचना भी झेलना पड़ी थी।
  • राहुल को 2007 में पार्टी सचिवालय के एक फेरबदल में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का महासचिव नियुक्त किया गया। उसी फेरबदल में, उन्हें युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उनकी छवि कांग्रेस में एक युवा नेता के रूप में उभरी। इसका प्रभाव भी देखने के लिए मिलने लगा कुछ ही समय मे उसके दो लाख से पचीस लाख मेंबर हो गये।
  • वर्ष 2009 के आम चुनाव मे उन्होने पूरे देश का भ्रमण किया लगभग 125 रैलिया की. इसका असर भी देखने को मिला उन्होंने उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 333000 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। इन चुनावों में कांग्रेस ने 80 लोकसभा क्षेत्रों वाले राज्य में 21 सीटें जीतकर राज्य में पार्टी में नए उत्साह का संचार किया। उस समय इस बदलाव का श्रेय भी राहुल गांधी को दिया गया।
  • 2014 मे हुवे आम चुनाव मे एक बार फिर राहुल अमेठी उत्तरप्रदेश हुए। इस बार उनके सामने भाजपा के दिग्गज उम्मीदवार स्मृति ईरान और आप के कुमार विश्वास थे। राहुल ने स्मृति को 107,000 भोट से हराया। इस जीत को राहुल के एक बड़ी जीत के रूप मे देखा गया। हालाँकि कांग्रेस 206 से डाइरेक्ट 44 सीटो मे आ गिरी, जिस कारण राहुल की आलोचना भी हुवी। हार के बाद राहुल गाँधी ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की पेशकश जिसे पार्टी समिति ने अस्वीकार कर दिया।

>> 48 वर्षीय राहुल गाँधी 16 दिसंबर, 2017 को राष्ट्रिय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके बाद पूरी पार्टी कि बागडोर अपने हाथ में ले लिए, और इन्ही के दिशा निर्देशों पर पार्टी चल रहा है।

अब राहुल गाँधी की की राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं। आजकल राहुल अपना सारा ध्यान पार्टी को जड़ से मजबूत बनाने पर केंद्रित कर रहे हैं।

हालांकि उनके कुछ बयानों के कारण विवाद भी हुई, जिसके कारण पूरी कांग्रेस को उनके बचाव के लिए आगे पड़ा। राहुल ने 1971 में पाकिस्तान के टूटने को, अपने परिवार की ‘सफलताओं’ में गिनाया, जिससे उन्हें काफी आलोचनाएं भी झेलना पड़ी थीं। बाबरी मस्जिद मामले में भी उन्होंने विवाद को हवा दी थी। अब आगे देखना राहुल देश के प्रधानमंत्री बन पाते हैं या नही।

राहुल गाँधी की पर्सनल लाइफ की बात करे तो राहुल का नाम सर्वप्रथम अघान के राजा की पोती नोएल के साथ जुड़ा, लेकिन यह रिस्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। इसके बाद वेरोनिक कर्टेली से जिससे राहुल की मुलाक़ात 1990 में कैंब्रिज में हुई थी।

2022 भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ी यात्रा 7 सितंबर, 2022 को राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई थी। यात्रा कश्मीर पहुंचने के लिए 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में करीब पांच महीनों में 4,080 किलोमीटर (2,540 मील) की दूरी तय की गई थी

Interesting Facts अज्ञात तथ्य

  • राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं।
  • भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाती के पुत्र हैं।
  • उनकी दादी पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी थीं।
  • राहुल जी के नाम एक भी कार रजिस्टर नहीं है।
  • कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी अपने पिता राजीव गांधी और परदादा जवाहरलाल नेहरू से राजनीती सीखे हैं।
  • वह पूर्व प्रधान मंत्री-राजीव गांधी और सोनिया गांधी के पुत्र हैं।
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री वेंकैया नायडू ने राहुल जी को पप्पू जी से संबोधित किया था।
  • राहुल गांधी ट्रैवल के लिए सरकारी वाहनों का प्रयोग करते है।
  • राहुल गाँधी का ब्लड ग्रुप बी (-ve) है।

Rahul Gandhi You Tube Channel  https://www.youtube.com/@rahulgandhi/videos

Rahul Gandhi Whatsupp Channel http://whatsapp.com/channel/0029Va4UV6wEgGfQZv5KY12z

Rahil Gandhi Instagram Channel https://www.instagram.com/rahulgandhi/

Bigg Boss OTT 2: शो टाइमिंग, रिलीज डेट से लेकर कंटेस्टेंट तक, जानें सब कुछ

FAQ

Q .राहुल गांधी कौन है?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, नेशनल यूथ यूनियन और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के चेयरपर्सन है।

Q .राहुल गाँधी की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?

अफवाह के मुताबिक राहुल गाँधी का नाम नोएल जहीर एव वेरोनिक कार्टेली से जोड़ा जाता है।

Q .राहुल गांधी उम्र कितनी है?

वर्तमान समय में राहुल गांधी की आयु 51 साल है।

Q .राहुल गांधी का जन्मदिन कब है?

राहुल गाँधी का जन्मदिन 19 June 1970 है।

Q .राहुल गांधी की क्वालिफिकेशन क्या है?

एम. फिल.

Q .राहुल गाँधी की पत्नी का नाम क्या है?

राहुल गाँधी की शादी नहीं हुई।

Google Search

राहुल गांधी कितने पढ़े-लिखे हैं, राहुल गांधी किसका बेटा है, राहुल गांधी विकिपीडिया, राहुल गांधी हिंदू है या मुस्लिम, राहुल गांधी एजुकेशन क्वालिफिकेशन, राहुल गांधी का घर कहां है, राहुल गांधी का मोबाइल नंबर, Rahul Gandhi wife aditi singh, Rahul Gandhi, sister, Rahul Gandhi height, Rahul Gandhi mother, indian national congress

how to contact rahul gandhi, latest news india, ndtv live, Rahul Gandhi education, Rahul Gandhi twitter, Religion of rahul gandhi, Rahul Gandhi kisan yatra, Rahul Gandhi family history, Rahul Gandhi personal life, Rahul Gandhi marriage astrology, history of rahul gandhi, Rahul Gandhi house

3 thoughts on “राहुल गांधी की जीवनी | Rahul Gandhi Biography in Hindi”

Leave a Comment