PM Awas Yojana 2024: मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग में हुआ एलान, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनेंगे #Storiesviewforall

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024:- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू किया गया है जोकि एक सरकारी होम लोन योजना है। इस योजना को जून 2015 में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देश के सभी गरीब नागरिकों को कम कीमत पर घर उपलब्ध कराए जाते हैं। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवार को घर बनाने या खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। हाल ही में सरकार ने PMAY की पात्रता में कुछ बदलाव किए है

PM Awas Yojana 2024
                                                               PM Awas Yojana 2024

अगर आप भी PM Awas Yojana के अंतर्गत अपना घर बनाना चाह रहे तो आपको PM Awas Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। PM Awas Yojana 2024

PM Awas Yojana 2024
                  PM Awas Yojana 2024

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024

शहरी क्षेत्र में आवास की मांग तथा पूर्ति के बीच बढ़ती खाई को पाटने के लिए PM Awas Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्राइवेट डेवलपर की सहायता से झुकी झोपड़ियां का पुनर्वास करना और क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना के माध्यम से गरीबों के लिए किफयती आवास को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत घर निर्माण के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। PM Awas Yojana के तहत सरकार द्वारा सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

PM Awas Yojana का लक्ष्य हर गरीब को कम कीमत पर घर उपलब्ध कराना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना को छोड़कर सभी क्षेत्र के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की कार्यान्वयन अवधि को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा पक्के घरों का कुल लक्ष्य भी संशोधित कर 295 करोड़ कर दिया गया है।

10th June Update:- Modi 3.0 की पहले कैबिनेट मीटिंग में हुई घोषणा, पीएम आवास योजना के तहत बनेंगे 3 करोड़ घर

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं। आज यानी 10 जून को पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में नवनिर्वाचित मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में उन्होंने PM Awas Yojana के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 3 करोड़ अतिरिक्त घरों को बनाए जाने पर मंजूरी दी। जिससे पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि से उत्पन्न आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी परिवारों को मकान निर्माण की सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीछे 10 वर्षों में अब तक 4 करोड़ 21 लाख घर बनाए जा चुके हैं। आपको बता दें कि देश के गरीब ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ मकान बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 से PM Awas Yojana को संचालित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Pradhan Mantri Awas Yojana
शुरू की गई माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को किफायती आवास प्रदान करना
श्रेणी केंद्र सरकार योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/

PM Awas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • PM Awas Yojana के माध्यम से भारत सरकार द्वारा झुग्गी पुनर्वास के लिए प्रति घर के लिए 1 लाख रुपए की सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।
  • हाउसिंग लोन पर लाभार्थी को 6.5% तक की ब्याज सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।
  • अधिकतम 20 वर्षों के लोन या आवेदक द्वारा दिए गए लोन अवधि पर व्यास सब्सिडी लागू होती है जो भी काम हो।
  • PMAY के तहत सरकार द्वारा सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ते आवास प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
  • इसके अलावा आवास निर्माण और खरीदारी के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • यह योजना उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो अब तक खुद के घर में नहीं रहते हैं और जिनके पास अपना घर नहीं है।
  • PM Awas Yojana के तहत महिलाओं को आवास के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाती है ताकि महिलाएं खुद के घर की मालिक बनकर समाज में सशक्त होकर अपना जीवन यापन कर सके।
  • PM Awas Yojana ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवास की सुविधा प्रदान करती है।
  • इस योजना के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवास के निर्माण के लिए विशेष उपाय किए गए हैं ताकि आपदा के समय लोग अपने घर में सुरक्षित रह सके।
  • PM Awas Yojana के अंतर्गत लोन राशि या प्रॉपर्टी के मूल्य की कोई सीमा नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य लक्ष्य

  • PM Awas Yojana का मुख्य लक्ष्य देश के सभी नागरिकों के पास पक्का घर हो।
  • इसके लिए सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे के परिवार को पक्का घर प्रदान करने के लिए आवास सुविधा प्रदान करना है।
  • भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे घर में रहने वाले परिवारों को सभी बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली की आपूर्ति, स्वच्छता आदि पानी की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक सहायता या पक्के मकान प्रदान करना।
  • ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे के परिवार को स्थाई सुनिश्चित आवास प्रदान करना ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
  • शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों से आयातित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को किफायती और सस्ते आवास प्रदान करना।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आवास विकास योजनाओं को संचालित करना।

Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए पात्रता में किए गए बदलाव

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार के पास पक्का घर नहीं होना चाहिए।
  • भारत सरकार या राज्य सरकार किसी भी आवासीय योजना का लाभ प्राप्त न किया जा रहा हो।
  • ईडब्ल्यूएस के लिए लाभार्थी की वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • LIG के तहत आने वाले लाभार्थी की सालाना आय 6 लाख रुपए से अधिक और 12 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • MIG-I के लाभार्थी की सालाना आय 12 लाख या 18 लाख से कम होनी चाहिए।
  • MIG-II के लिए लाभार्थी की सालाना आय 18 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • PMAY के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Pradhan Mantri Awas Yojana
  • होम पेज पर आपको Citizen Assessment के ऑप्शन पर क्लिक कर Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपको वेरीफाई करने के लिए Check के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने PMAY आवेदन पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपनी व्यक्तिगत विवरण, आय विवरण, बैंक खाता विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी सहित सभी आवश्यक विवरण को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको I am aware चेक बॉक्स पर टिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Save के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको एक यूनिक एप्लीकेशन संख्या प्राप्त होगी।
  • आपको भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर या फाइनेंशियल संस्थान/बैंक में जाकर सहायक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PMAY आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको PM Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Assessment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Track Your Assessment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आप अपने आवेदन की स्थिति दो तरीके से देख सकते हैं।
  • अपना नाम,पिता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके।
  • दूसरा विकल्प अपने असेसमेंट आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके।
  • आपको इन दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन कर विवरण को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

 

 

Pradhan Mantri Awas Yojana FAQs

प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ है।

Pradhan Mantri Awas Yojanaस योजना के लिए कौन पात्र है?

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए देश के ऐसे सभी लोग पात्र है जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है।

सरकार द्वारा Pradhan Mantri Awas Yojana के अंतर्गत सब्सिडी कैसे प्रदान की जाती है?

सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में सब्सिडी राशि जमा की जाती है।

यह भी देखिये :

2 thoughts on “PM Awas Yojana 2024: मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग में हुआ एलान, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनेंगे #Storiesviewforall”

  1. certainly like your website but you need to take a look at the spelling on quite a few of your posts Many of them are rife with spelling problems and I find it very troublesome to inform the reality nevertheless I will definitely come back again

    Reply

Leave a Comment