Delhi Doorstep Delivery Scheme 2024. दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना 2024 दिल्ली के नागरिकों को मिलेगा घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ #Storiesviewforall

Table of Contents

Delhi Doorstep Delivery Scheme 2024. दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना 2024 दिल्ली के नागरिकों को मिलेगा घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ #Storiesviewforall

Delhi doorstep delivery scheme 2024 :जब भी हमें सरकारी सेवाओं का लाभ लेने तथा किसी अन्य सरकारी कार्य को करने के लिए सरकारी दफ्तर जाना होता है। तो ऐसे में हमें कई सेवाओं का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों के द्वारा बार-बार टहलाया जाता है। तथा हमारे कार्य को समय पर भी नहीं किया जाता है। जिससे हमें कई समस्याओं का सामना करना होता है। लेकिन सरकार समय-समय पर दूसरे बड़े अफसर को इन दफ्तर में भेज कर कर्मचारियों को दुरुस्त करती रहती है। जिससे कर्मचारी कार्य समय पर करते रहते हैं। लेकिन इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता लाख पहुंचने के लिए Delhi door step delivery scheme की शुरुआत की है।

 

यह योजना दिल्ली की जनता के लिए बिना दफ्तर जाए सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही बेहतर योजना है। तो चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं – Delhi doorstep delivery scheme 2024 क्या है? दिल्ली डोर स्टेप स्कीम का उद्देश्य क्या है? यह योजना के माध्यम से किन-किन सेवाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है? तथा इस योजना से संबंधित कई बार महत्वपूर्ण तथ्यों को इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं –

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना 2024 क्या है? | Delhi doorstep delivery scheme 2024

Delhi doorstep delivery scheme 2024  के माध्यम से दिल्ली की सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को घर पर ही सरकारी सुविधाओ का लाभ देने के लिए यह स्कीम शुरू की है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार ने यह तय किया है कि यदि दिल्ली में रहने वाला कोई भी नागरिक डूर स्टेप डिलीवरी सेवाओं का लाभ लेना चाहता है। तो उसके लिए कोई भी सरकारी दफ्तर आने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए संबंधित कर्मचारी उसके घर पर ही आकर उन सेवाओं का लाभ दिलाएगा।

कई बार राज्य के नागरिक को सरकारी दफ्तरों में बार-बार चक्कर लगाना होता है, क्योंकि कई बार कर्मचारी उनके कार्य को समय पर नहीं करते हैं,  जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना होता है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने दिल्ली दूर स्टेप स्क्रीम के माध्यम से अभी के समय में लगभग 100 सार्वजनिक सेवाएं आम जनता तक पहुंचाने के लिए शुरू की है। चलते समय के साथ-साथ दिल्ली सरकार इस योजना के अंतर्गत और लगभग 58 सेवाएं जोड़ने की तैयारी में है। जिसमें लगभग 29 सेवाएं परिवहन विभाग से होगी। काफी समय से दिल्ली सरकार ने परिवहन से संबंधित कई लाभ प्रदान कराए हैं।

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस के माध्यम से दिल्ली में 31 मार्च 2024 तक लगभग 6.30 लाख लोग इन सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। इस योजना में जोड़ी सेवाओं के माध्यम से दिल्ली के लोगों का समय व पैसा दोनों बच रहा है तथा उन्हें घर पर ही उचित सेवाओं का लाभ भी मिल पा रहा है।

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना शुरू करने का क्या उद्देश्य है? 

दिल्ली टूर स्टेप डिलीवरी स्कीम शुरू करने का उद्देश्य दिल्ली के लोगों को सरकारी सेवाओं को उनके घर पर ही उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से सरकारी कार्यों तथा सेवाओं में लाभ लेने के लिए दिल्ली के नागरिकों को जो भी कागजी कार्रवाई करनी होती है, वह इस योजना के माध्यम से उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर पर ही उपलब्ध कराना है, ताकि यहां के नागरिक को किसी भी सेवा का लाभ लेने के लिए दफ्तर के चक्कर में लगाने पड़े।

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना 2024 दिल्ली के नागरिकों को मिलेगा घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ

दिल्ली सरकार के अंतर्गत जो भी डोर स्टेप डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उनका लाभ लेने के लिए दिल्ली के नागरिकों को एक टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से वह कॉल कर इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। अतः इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों को उनके सरकारी सेवाओं को उनके घर पर उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजना को बेहतर ढंग से शुरू करने का है।

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजनाके माध्यम से किन सेवाओं को शामिल किया गया है? 

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम के माध्यम से delhi सरकार ने दिल्ली के लोगों को तीन चरण में सेवाओं को उपलब्ध कराने की बात रखी है। जिसमें अब तक दो चरण की सेवाएं उपलब्ध करा दी गई है। तथा अंतिम व तीसरे चरण की सेवाएं जल्दी शुरू करने की बात की गई है। इस स्कीम के माध्यम से दिल्ली सरकार ने 31 मार्च 2024 तक दिल्ली के लगभग 5.30 लाख नागरिकों को सेवाओं का लाभ प्रदान कराया है। चलिए दिल्ली दूर स्टेप डिलीवरी स्कीम की सेवाओं को उनके चरण के माध्यम से जानते हैं-

दिल्ली टूर स्टेप डिलीवरी स्कीम के प्रथम चरण की सेवाएं :-

दिल्ली सरकार के द्वारा बनाई गई इस स्कीम में दिल्ली सरकार ने प्रथम चरण में लगभग 40 दूर स्टेप सेवाओं को शुरू किया। जिसके तहत आने वाली सेवाओं का लाभ देने के लिए कर्मचारियों को नागरिक के घर पर ही उन सेवाओं को पहुचना होगा। जिसमें से कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में नीचे बताया गया है। चलिए इनके बारे में जानते हैं –

  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विलंबित जन्म आदेश निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि की स्थिति जानने के लिए खसरा खतौनी
  • जीवित सदस्य के प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • विकलांग लोगों के लिए स्थाई पहचान पत्र
  • नागरिक शिक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन।

परिवहन विभाग की सेवाएं –

परिवहन विभाग की सेवाओं के अंतर्गत भी कई ऐसी सेवाएं थी जोकि दिल्ली सरकार के वहां के नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जैसे-

  • डुप्लीकेट आरसी
  • ड्राइवरी लाइसेंस का नवीनीकरण
  • ड्राइविंग लाइसेंस में पता का परिवर्तन
  • लर्नर लाइसेंस वहां के स्वामित्व का हस्तांतरण
  • आरसी में पता बदलना
  • डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस

दिल्ली जल बोर्ड सेवाएं –

दिल्ली जल बोर्ड सेवाओं के अंतर्गत दिल्ली सरकार ने पांच सेवाओं का लाभ दिल्ली के नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जैसे –

  • उत्परिवर्तन पानी की आपूर्ति का विच्छेद
  • नया पानी कनेक्शन तथा अन्य दो सेवाएं भी थी

महिला एवं बाल विभाग तथा राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं –

इन सेवाओं के अंतर्गत दिल्ली की जनता के लिए उपलब्ध कराई गई सेवा  जैसे –

  • विभिन्न कार्यों में परिवार के सदस्यों का विवरण का आधुनिकरण।
  • प्राथमिकता वाले घरेलू कार्ड जारी करना।
  • विधवा पेंशन योजना।
  • गरीब विधवा की बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता।
  • भारतीय ईसाइयों के विवाह के लिए लाइसेंस, कानून और न्याय विभाग।

श्रम विभाग तथा समाज कल्याण से संबंधित सेवाएं –

इन दोनों विभाग से संबंधित भी कुछ सेवाएं दिल्ली सरकार ने इस योजना के माध्यम से उपलब्ध कारण जैसे –

  • निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण।
  • भवन निर्माण श्रमिकों को अधिनियम।
  • भवन निर्माण कर्मकार अधिनियम के अंतर्गत पंजीयन का नवीनीकरण।
  • वृद्धा पेंशन योजना।
  • दिल्ली परिवार लाभ योजना।
  • दिल्ली परिवार कल्याण योजना।
  • विकलांग पेंशन योजना।

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम के दूसरे चरण की सेवाएं :-

Delhi door step delivery scheme के अंतर्गत पहले चरण की सेवाएं इस आर्टिकल में ऊपर के section में बता दी गई है। अब हम दिल्ली सरकार द्वारा दूसरे चरण में शुरू हुई योजनाओं के बारे में जानेंगे। तो दूसरे चरण में दिल्ली सरकार ने 9 विभाग की सेवाओं को शुरू किया है। जिसका लाभ दिल्ली के लोगों को दिया जा रहा है जिसकी सूची नीचे दी गई है –

उच्च शिक्षा

  • दिल्ली उच्च शिक्षा सहायता ट्रस्ट की उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास गारंटी योजना का लाभ।
  • दिल्ली शिक्षा सहायता ट्रस्ट की योग्यता- सह – साधन आय से जुड़ी वित्तीय सहायता योजना से संबंधित लाभ।

खाद एवं आपूर्ति विभाग –

खाद एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को भी दूसरे चरण में शामिल किया गया था।

  • राशन कार्ड में परिवार के मुखिया के नाम में परिवर्तन।
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी करना।
  • राशन कार्ड में सदस्यों का नाम जोड़ना।
  • आवासीय पते में परिवर्तन।
  • राशन कार्ड में सदस्यों का विलोपन।
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी करना जैसी सेवाएं शामिल थी।

श्रम विभाग :-

श्रम विभाग की कुछ सेवाएं के पहले चरण में ही शुरू कर दी गई थी। लेकिन सरकार ने बेहतर सेवाओं उपलब्ध कराने के बारे में सोचते हुए दूसरे चरण में भी श्रम विभाग की कुछ सेवाएं और जोड़ कर दी थी।

  • यात्री लिफ्ट के संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान करना।
  • विद्युत ठेकेदार लाइसेंस का अनुदान।
  • लिफ्ट का आबधिक निरीक्षण।
  • ठेका श्रम ठेकेदार के लिए लाइसेंस का अनुदान।
  • योग्यता प्रमाण पत्र जारी करना।
  • BOCW अधिनियम 1996 निर्माण श्रमिकों को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठान का पंजीकरण प्रमाण पत्र की सुविधा।

अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संबंधित सेवाएं :-

दिल्ली सरकार ने दिल्ली दूर स्टेप स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं को भी शुरू किया था। जो की समान्यता दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण थी। जैसे-

  • अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक योजना।
  • अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक योजना।
  • ओबीसी छात्र के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति।
  • ओबीसी छात्र के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति।
  • कॉलेज या व्यावसायिक संस्थान के ओबीसी छात्र के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति।

यह कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं दिल्ली सरकार द्वारा द्वितीय चरण में शुरू की गई थी। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ और योजनाएं भी द्वितीय चरण में जोड़ी की गई थी। जोकी परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, औषधि नियंत्रण, दिल्ली परिवहन निगम, डीटीटीडीसी विभाग से संबंधित थी।

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें? | How to apply to avail the benefits of Delhi Doorstep Delivery Scheme?

यदि आप दिल्ली डोर स्टेप स्कीम की सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिसमें योजनाओं के लाभ लेने की प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई गई है। दिल्ली सरकार ने इन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू किया है। जिसकी मदद से इन सेवाओं को आप तक पहुंचाया जाता है।

  • इस आर्टिकल में बताएगी सेवा में से किसी सेवा का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करनी होगी।
  • इसके पश्चात कॉल पर आपको मोबाइल सहायक से अपॉइंटमेंट लेना होगा।
  • दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे के बीच की उपलब्ध कराया जाएगा।
  • अब आपके द्वारा शेड्यूल कराए गए समय के अनुसार सरकारी कर्मचारी आपसे मिलने आएगा।
  • इसके पश्चात संबंधित विभाग से एक कर्मचारी आपके घर आएगा और वह आपकी सेवा से संबंधित जरूरी दस्तावेज और जानकारी को आपसे साझा करने को कहेगा।
  • इसके पश्चात संबंधित दस्तावेजों को उस फॉर्म के साथ अटैच करके आपकी स्वीकृति से उन्हें जमा कर लेगा।
  • इस फार्म के साथ आवेदन शुल्क ₹50 भी आपसे लिए जाएंगे जो की आवेदन की फीस होगी।

इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात जो भी सेवा है वह आपको प्रदान कर दी जाएगी। इस प्रकार आप दिल्ली दूर स्टेप सर्विसेज का फायदा ले सकते हैं।

Home

Jan Aadhar Card E KYC Status Check: अब सिर्फ 5 मिनट मे अपने जन आधार कार्ड का E KYC स्टेट्स चेक करें, जाने क्या है पूरा प्रोसेस? #Storiesviewforall

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना FAQ 

डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम को किसने शुरू किया था? 

डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम को दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली की जनता को सरकारी सेवाएं उनके घर पर ही उपलब्ध कराने की मंशा से शुरू किया था।

डोर स्टेप डिलीवरी योजना के अंतर्गत कितने विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है? 

इस स्कीम के माध्यम से लगभग 14 विभाग की सेवाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर क्या है? 

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी स्किल का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1076 है। इस नंबर पर कॉल कर आप संबंधित स्कीम से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम शुरू करने का क्या उद्देश्य है? 

इस स्कीम को शुरू करने का उद्देश्य दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। विभिन्न सेवाओं का लाभ बिना सरकारी कार्यालय जाए, घर पर ही उपलब्ध कराना है।

 

Leave a Comment