Badshah Biography in Hindi 2024 बादशाह का जीवन परिचय

बादशाह का जीवन परिचय Badshah Biography in Hindi

Badshah Biography in Hindi:  सभी के दिलो में राज करने वाले सिंगर बादशाह एक भारतीय पंजाबी रैपर है, इनका पूरा नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में की थी। इन्होने हनी सिंह, गिप्पी ग्रोवर, दिलजीत दोसांज के साथ कई गाने गाए हैं। बादशाह मुख्यत हिन्दी, पंजाबी और हरयाणवी भाषाओं में गाने गए है। उनका 2019 में आया गाना “पागल” 24 घंटों के भीतर YouTube पर 74.8 मिलियन बार देखा गया, जिसने YouTube पर 24 घंटों में सबसे अधिक देखे जाने वाले वीडियो का रिकॉर्ड बनाया। आज बादशाह भारत ही नहीं, दुनिया के टॉप सिंगर में एक हैं। आइये जाने बादशाह के जीवन के बारे में (Singer Badshah Biography)..

Badshah Biography in Hindi
Badshah Biography in Hindi
बादशाह का परिचय – Badshah ka Jeevan प्रारंभिक जीवन –
Badshah Birth & Early Life in Hindi बादशाह का जन्म दिलवालो का शहर दिल्ली में 19 नवंबर 1985 को हुआ था। उनके पिता जो की हरियाणा से हैं। वही उनकी माँ पंजाब से हैं। उनके पिता एक गवर्नमेंट जॉब करते थे जो की अब रिटायर हो चुके हैं। उनकी माँ एक गृहणी हैं। और बादशाह की एक बहन भी हैं जिनका नाम अपराजिता हैं। बादशाह की शिक्षा – Badshah Education Qualification बादशाह ने अपनी शुरूआती शिक्षा बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से प्राप्त की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से सिविल इंजिनीरिंग से ग्रेजुएशन किया है। बादशाह का रैपर के प्रति ऐसा जूनून था की, उन्होंने 11वीं कक्षा से ही रैपिंग करना शुरू कर दिया। उनके पहले रैप का टाइटल “आई विल डिफीट यु” था। आईएस नहीं की बादशाह रैपर में ही ध्यान देते थे। वह पढाई में भी बहुत तेज थे। खासकर गणित में उनकी रूचि बहुत थी। बादशाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वे म्यूजिक इंडस्ट्री में नाकामीयाब होते तो आईएएस ऑफिसर बनते। आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का बादशाह नाम पड़ने के पीछे मुख्य कारण यह हैं कि आदित्य, शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं इस कारण स्वयं का स्क्रीन नाम बादशाह रख दिया और दूसरा यह स्क्रीन नाम इन्हें हनी सिंह ने दिया।
बादशाह की शादी, पत्नी – Badshah Marriage, Wife, Love Affair आज तक न्यूज़ में छपी एक खबर के मुताबिक “बादशाह को पहला प्यार पांचवी क्लास में हुआ था। बादशाह ने अपने पहले प्यार का नाम तो नहीं बताया, लेकिन उन्होंने ये जरूर बता दिया कि तब वह पांचवीं क्लास में थे जब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था।” आज बादशाह की लाखों लड़कियां फैन हैं, लेकिन किसी से अफेयर की खबरे नहीं आयी। बादशाह ने जैस्मीन से साल 2012 में शादी की थी और उनकी एक बेटी, जेसी ग्रेस मसीह सिंह है, जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 को हुआ था।
बादशाह का करियर – Singer Rapper Badshah Career in Hindi बादशाह गायकी क्षेत्र में आने से पहले प्राइवेट जॉब कर रहे थे। उन्होंने 2006 में हनी सिंह के साथ ‘माफिया मुंडेर’ बैंड के साथ रैपर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनका पहला रैप 2007 में “सोडा व्हिस्की” गाने में था। इन्होने हानि सिंह के साथ और भी गानो में काम किया “खोल बोटाल” और “बेगनी नार”। इसके बाद 2012 में “गेट अप जवानी” रिलीज हुआ। यह इंटरनेशनल लेवल पर होता रहा। कुछ समय बाद उन्होंने हनी सिंह और माफिया मुंडीर से अपने रास्ते अलग कर लिए।
बादशाह ने प्रसिद्ध संगीतकार गिप्पी ग्रेवाल के साथ ‘ऑस्कर’, नववर इंदर के साथ ‘वागरा स्वेग’, दिलजीत दो सांज के साथ ‘उचित पटोला’, आस्था गिल के साथ ‘शानदार’ जैसे प्रसिद्ध गाने गाए और लोकप्रियता प्राप्त की है। इनकी रैपिंग काफी प्रशंसनीय रही। बॉलीवुड फिल्मो में इन्हे पहला ब्रेक “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” में मिला। “Saturday Saturday” गाना, यह उनका पहला गीत था जिसमें उन्होंने गीत लिखे, संगीत तैयार किया और खुद ही रैप किया। उन्होंने मुख्य रूप से पंजाबी, हरियाणवी, तथा हिन्दी भाषा में कई गाने गाकर अपना नाम सभी के दिलों में बना लिया है। 2014 में खूबसूरत मूवी के ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’, से इन्हे काफी प्रसिद्धि मिली। “डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो” “गेंदाफूल” या “बचपन प्यार” सभी गाने हिट रहे। बादशाह के विवाद –
Badshah Controversy
बादशाह का विवादों से रहा है पुराना नाता, आइये जाने –
1). बादशाह और यो यो हनी सिंह बादशाह और यो यो हनी सिंह वाकयुद्ध लगभग सभी पता रहा हैं। इसकी शुरुवात तब हुई, जब हानि सिंह अपनी फिल्म के प्रचार दौरे पर थे, एक रिपोर्टर ने हनी सिंह से बादशाह के बॉलीवुड में उनकी जगह लेने के बारे में पूछा, जिस पर हनी ने जवाब दिया– “रोल्स रॉयस चलाई है आपने कभी, रोल्स रॉयस या नैनो में बहुत फरक होता है। इसके जवाब में बादशाह ने कहा “कि कोई भी रोल्स रॉयस की तुलना में नैनो को सड़कों पर अधिक पा सकता है और जनता की नजर में जो कुछ भी अच्छा है वह अधिक बेचा जाता है।” यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दिल्ली में एक पार्टी में दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।
2). यूट्यूब वर्ल्ड रिकॉर्ड विवाद अगस्त 2020 में एक रिपोर्ट बाहर आयी थी, जिसमे बताय गया था की बादशाह ने ‘ये लड़की पागल है’ गाने के लिए व्यूज खरीदे गए थे और इस बात को पुलिस की पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया था। उन्होंने बताया कि 72 लाख रुपये में 7.2 करोड़ व्यूज खरीदे गए थे। यह गाना छह अलग-अलग देशों में टॉप ट्रेंड पर रहा था और इस गाने को महज 24 घंटे में 7.6 करोड़ व्यूज मिले थे। बादशाह चाहते थे कि उनका गाना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करे। हालांकि, Google ने उनके दावे को खारिज कर दिया। कुछ समय बाद बादशाह ने भी इन आरोपों को बकवास बताया था।
3). गेंदा फूल सांग राइट्स विवाद बादशाह का 2020 में रिलीज हुआ गाना गेंदा फूल लिरिक्स चोरी के आरोपों के कारण विवादों में आ गया था। बादशाह पर बांग्ला राइटर की लाइन चुराने और उसे क्रेडिट न देने का आरोप लगा। इसके बाद बादशाह ने ओरिजनल लोक गायक को बंगाली गाने का इस्तेमाल करने पर मुआवजा भरा था।
4). फर्जी फॉलोअर्स का आरोप मुंबई क्राइम ब्रांच सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोअर्स लिस्ट के मामले में रैपर बादशाह को तलब कर चुकी है। आरोप लगा था कि बादशाह ने पैसे देकर सोशल मीडिया पर अपने फर्जी फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाए हैं। पुलिस की ओर से दर्ज मामला यह था कि बादशाह के गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं, उसे लाखों लोग देखते भी हैं लेकिन कमेंट्स मुश्किल से सैकड़ों में होते हैं।
बादशाह के बारे में रोचक तथ्य
– Facts About Singer Badshah in Hindi 1). बादशाह का अब तक का सबसे हिट गाना डीजे वाले बाबू हैं, जोकिआस्था गिल के साथ है, जिसे साल 2015 में रिलीज किया गया था। यह गाना रिलीज के 24 घंटे में ही भारतीय आई-ट्यून्स चार्ट में नंबर 1 पोजिशन पर पहुंच गया था। 2). बादशाह भले ही अपने रील लाइफ में बड़ी चमक-धमक जूतों और कपड़ों के साथ एक रंगीन पर्सनालिटी दिखें लेकिन अपने निजी जिंदगी में बादशाह इसके उलट बिल्कुल शांत और सरल रहना पसंद करते हैं। बादशाह के गाने और फिल्मो की लिस्ट –
Badshah Songs and Movies List
सोडा व्हिस्की – 2007 सेटरडे सेटरडे – 2012 अभी तो पार्टी शुरू हुई है – 2014 डीजे वाले बाबू – 2015 सेल्फी ले ले रे (बजरंगी भाईजान) – 2015 तेरी याद (तेरा सुरूर) – 2015 एक तेरा नाम (एबीसीडी 2) – 2015 आज रात का सीन (जज्बा) – 2015 बेबी को बेस पसंद है (सुल्तान) – 2016 लेट्स नाचो (कपूर एंड संस) – 2016 अक्कड़ बक्कड़ – 2016 लवर ब्वॉय – 2016 काला चश्मा – 2016 कर गई चुल (कपूर एंड संस) – 2016 तम्मा तम्मा अगेन (बदरीनाथ की दुल्हनिया) – 2017 ट्रिपी ट्रिपी (भूमि) – 2017 ओके जानू – 2017 मिर्ची – 2017
हार्टलेस – 2018 आंख लड़ जावे (लवयात्री) – 2018 तारीफे (वीर दी वेडिंग) – 2018 आओ कभी हवेली पे (स्त्री) – 2018 पंजाबी मैशअप – 2018 भरे बाजार – 2018 शि मूव इट लाइक – 2018 हैप्पी हैप्पी (ब्लैकमेल) – 2018 तेरे नाल नाचना (नवाबजादे) – 2018 डोंट बी शे अगेन (बाला) 2019 पागल – 2019 बैड बॉय (साहो) – 2019 हर घूंट में स्वैग – 2019 सेट द रोड ऑन फायर – 2019 गेंदाफूल – 2020 बचपन का प्यार – 2021 चमकीला चेहरा – 2022 FAQ बादशाह का धर्म क्या है? हिन्दू बादशाह का वास्तविक नाम क्या है? आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया

Leave a Comment