VDO Syllabus 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का नया एग्जाम पैटर्न और सिलेबस जारी
VDO Syllabus 2025: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए VDO Syllabus 2025 और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करेगा – प्रीलिम्स और मेन्स। परीक्षा की सफलता के लिए विस्तृत Rajasthan VDO Syllabus 2025 को समझना आवश्यक है।

Rajasthan VDO Syllabus 2025
आरएसएमएसएसबी के अधिकारी अलोक राज ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वीडीओ मुख्य परीक्षा 12 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग से परीक्षा के लिए आवश्यक अनुमोदन जल्द मिलने की संभावना है, जिससे आगे की प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकेंगी। चयन बोर्ड के कैलेंडर के मुताबिक इस VDO Bharti 2025 परीक्षा का रिजल्ट 12 अक्टूबर को जारी होगा।
Rajasthan VDO Exam Pattern 2025
अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी परीक्षा का पैटर्न और विषय वही रहेंगे जो पहले निर्धारित किए गए थे। इसके अलावा, परीक्षा निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के लिए किसी तरह की अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी।
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान | 20 | 40 |
हिंदी | 50 | 100 |
गणित | 50 | 100 |
कंप्यूटर | 10 | 20 |
तार्किक क्षमता | 10 | 20 |
राजस्थान सामान्य ज्ञान | 5 | 10 |
सामान्य विज्ञान | 5 | 10 |
कुल | 150 | 300 |
VDO Exam Pattern 2025: (Mains)
VDO Mains एग्जाम पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकते हैं। सिलेबस प्री परीक्षा के अनुसार रहेगा, लेकिन मेंस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी | – | 50 |
गणित | – | 40 |
सामान्य ज्ञान | – | 20 |
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन | – | 30 |
राजस्थान की कृषि और आर्थिक संसाधन | – | 30 |
इतिहास और संस्कृति | – | 30 |
कुल | 160 | 200 |
Gram Vikas Adhikari Syllabus 2025
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 CET आधारित होगी। यानी केवल वही अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने ग्रेजुएट लेवल की CET परीक्षा उत्तीर्ण की होगी। पहले इस पद को ग्राम सेवक के नाम से जाना जाता था, लेकिन सरकार ने ग्राम पंचायतों में इस पदनाम को बदलकर ग्राम विकास अधिकारी कर दिया है।
Rajasthan VDO Syllabus 2025 Topic Wise
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सिलेबस का विषयवार विवरण नीचे दिया गया है। जो उम्मीदवार Gram Vikas Adhikari Vacancy 2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस VDO Syllabus 2025 को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी तैयारी करनी चाहिए।
सामयिक विषय:- राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीडा।
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन:-
- विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
- भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
- राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं।
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्य जीव एवं संरक्षण।
भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास:-
राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरुस्थल एवं बजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं। वृहत् उद्योग। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।
इतिहास और संस्कृति:-
निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति :-
- जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था,
- बोलियां और साहित्य,
- संगीत, नृत्य और रंगशाला,
- धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा सन्त, “लोक देवता” और “लोक देवियाँ”
- हस्तशिल्प,
- मेले और त्यौहार, रूढिया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित।
साधारण मानसिक योग्यता।
तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।
अंग्रेजी, हिन्दी और गणित।
राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढ़ांचा।
कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान।
Rajasthan VDO Syllabus 2025 PDF Download
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मेन्स सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड
Click Here for Home
- MSME Registration Online 2025-उद्यम रजिस्ट्रेशन कैसे करे 2025?
- PM Awas Yojana Registration 2025: पीएम आवास योजना नए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- PM Vishwakarma Yojana 2025 Online Apply : पीएम विश्वकर्म योजना 2025 में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- Graduation Pass 50000 List Check 2025-ग्रेजुएशन पास स्कालरशिप नया पोर्टल पर लिस्ट में नाम कैसे देखे
- Mukhyamantri Laghu Udyami Yojana 2025-योग्यता,पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, प्रोजेक्ट लिस्ट और चयन प्रक्रिया जाने?