UP Vidhwa Pension Yojana 2025: यूपी की विधवा महिलाएं मासिक पेंशन हेतु यहां से करें आवेदन,जानें पूरी प्रक्रिया !

UP Vidhwa Pension Yojana 2025: यूपी की विधवा महिलाएं मासिक पेंशन हेतु यहां से करें आवेदन,जानें पूरी प्रक्रिया !

UP Vidhwa Pension Yojana 2025: देश की बहुत सारी महिलाएं ऐसी है, जो की विधवा है और अपना भरण-पोषण करने मे असमर्थ है, इन विधवा महिलाओ के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती है जिससे की इनकी स्थिति मे सुधार किया जा सके इसलिए ही उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य की विधवा महिलाओ के लिए UP Vidhwa Pension Yojana की शुरुआत की है इस योजना को वर्ष 2022 मे शुरू किया गया था जिससे अभी तक महिलाओ को लाभ मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा, इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की विधवा महिलाओ को पेंशन राशि प्रदान करती है जिससे की वह महिलाएं अपना जीवन यापन कर सके।

आज भी कई सारी विधवा महिला ऐसी जिनको अपने जीवन मे काफी ज्यादा समस्याओ का सामना करना पड़ता है, सरकार इन्ही समस्याओ को दूर करने के लिए यह योजना लेकर आई है, आज के इस आर्टिकल मे आपको UP Vidhwa Pension Yojana के बारे मे विस्तार से सपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, यदि आप भी एक विधवा महिला है और अभी तक आपको सरकार द्वारा किसी प्रकार की विधवा पेंशन राशि नही मिल रही है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस आर्टिकल की मदद से आप बड़ी ही आसानी से विधवा पेंशन योजना मे आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते है। 

UP Vidhwa Pension Yojana 2025 Overview 

योजना का नामउत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना
किसके द्वारा लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी विधवा महिला
विभागसमाज कल्याण विभाग
लाभविधवा महिला को हर महीने 500 रूपये देना
उद्देश्यविधवा महिला को वित्तीय सहायता देना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://sspyup.gov.in

UP Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य क्या है?

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, उत्तर प्रदेश राज्य की विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता देना जिससे उन्हे जीवन मे जीने का सहारा मिल सके, इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की विधवा महिलाओ को हर महीने 500 रुपए की आर्थिक सहायता देगी, जिससे विधवा महिलाओ के जीवन स्तर मे सुधार आएगा इस योजना के जरिये सरकार राज्य की विधवा महिलाओ को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना चाहती है इस आर्थिक सहायता राशि से महिलाएं अपनी रोज की जरूरतों को पूरा करने मे समर्थ हो जाएगी जिससे उन्हे किसी दूसरे पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। UP Vidhwa Pension Yojana 2025 

UP Vidhwa Pension Yojana के लाभ 

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ निम्नलिखित है। 

1. इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की सभी विधवा महिलाओ को दिया जाएगा। 

2. इस योजना के तहत विधवा महिलाओ को हर महीने 500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। 

3. इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओ को दिया जाएगा। 

4. विधवा महिलाओ को इस योजना का लाभ मिलने से उनका जीवन यापन अच्छे से होगा। 

5. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओ को किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर नही कांटने पड़ेंगे। 

6. इस योजना मे मिलने वाली सहायता राशि सीधा महिलाओ के बैंक खातो मे डाली जाएगी। 

7. इस योजना के तहत विधवा महिलाओ के जीवन स्तर मे सुधार आएगा। 

8. यदि कोई विधवा महिला राज्य सरकार की किसी और स्कीम से पेंशन प्राप्त कर रही है, तो उसे इस योजना आ लाभ नही मिलेगा। 

UP Vidhwa Pension Yojana के लिए जरूरी पात्रता  

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओ को इसकी सभी पात्रताओ को पूरा करना होगा। 

1. इस योजना के लिए केवल उत्तर प्रदेश राज्य की विधवा महिला ही पात्र है। 

2. आवेदन करने वाली विधवा महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

3. उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला के पास सभी जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए। 

4. विधवा महिला के पति की मृत्यु की बाद यदि वह दूसरा विवाह कर लेती है, तो उसे इस योजना का लाभ नही दिया जाएगा। 

UP Vidhwa Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास यह सभी जरूरी दस्तावेज़ होने आवश्यक है। 

1. आधार कार्ड 

2. पति का मृत्यु प्रमाण पत्र 

3. निवास प्रमाण पत्र 

4. आय प्रमाण पत्र 

5. जाति प्रमाण पत्र 

6. पहचान पत्र 

7. राशन कार्ड 

8. बैंक खाता पासबूक 

9. मोबाइल नंबर 

10. पासपोर्ट साइज़ फोटो 

UP Vidhwa Pension Yojana मे आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश की जो भी विधवा महिला इस योजना मे आवेदन करना चाहती है, वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकती है। 

1. उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

2. अब आपके सामने वेबसाइट का Home Page ओपन हो जाएगा। 

3. होम पेज़ पर आपको इस योजना मे ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है। 

4. जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज़ खुल जाएगा, जिसमे आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म मिलेगा। 

5. अब आपको आवेदन फॉर्म मे मांगी गई समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है, जैसे – जिले का नाम, आपका नाम, पति का नाम आदि पूछी गई जानकारी। 

6. अब आपको अपने सभी दस्तावेजो को अपलोड करना होगा। 

7. अंत मे आपको कैप्चा कोड भरकर आवेदन फॉर्म को ‘सबमिट’ कर देना है। 

8. अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिये जाएंगे जिसकी मदद से आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है। 

Click Here for Home

Leave a Comment