Shelly Oberoi Biography In Hindi शैली ओबेरॉय का जीवन परिचय | #Storiesviewforall

Shelly Oberoi Biography In Hindi शैली ओबेरॉय का जीवन परिचय | #Storiesviewforall

सैनी ओबरॉय का जीवन परिचय, शैली ओबेरॉय बायोग्राफी, जीवनी, परिवार, बॉयफ्रेंड, पति, संपत्ति, विवाद ( Shelly Oberoi Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Marriage, Husband, Boyfriend, Net Worth, Delhi New Meyer, Political Party, Political Journey, Latest News, Age, Children, Hobbies, Favorite Things, Personal Life, Lifestyle, Photos, Wikipedia, Controversy)

दोस्तों हाल ही में दिल्ली में हुए मेयर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, जहां आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने बीजेपी के उम्मीदवार रेखा गुप्ता को हराकर दिल्ली की नई मेयर बनी है।शैली ओबरॉय पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की निर्वाचित पार्षद है और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में भी काम किया है। 

दोस्तों आज के अपने लेख शैली ओबरॉय का जीवन परिचय (Shelly Oberoi Biography In Hindi) में हम आप को उनके बारे में बहुत ही रोचक जानकारियां देंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में –

Shelly Oberoi Biography In Hindi शैली ओबेरॉय का जीवन परिचय | #Storiesviewforall
Shelly Oberoi Biography In Hindi शैली ओबेरॉय का जीवन परिचय | #Storiesviewforall

शैली ओबरॉय का जीवन परिचय

नाम (Name) शैली ओबरॉय
पेशा (Profession) राजनेता, शिक्षक और शिक्षाविद
प्रसिद्ध (Famous for) दिल्ली की नई मेयर के रूप में
शौक (Hobbies) पढ़ना, संगीत सुनना
जन्म (Date Of Birth) वर्ष 1983
जन्म स्थान (Birth Place) नई दिल्ली भारत
राशि (Zodiac Sine) ज्ञात नहीं
धर्म (Religion) हिंदू
जाति (Cast) ज्ञात नहीं
उम्र (Age) 40 वर्ष 2023 के अनुसार
नागरिकता (Nationality) भारतीय
गृह नगर (Home Town) नई दिल्ली भारत
लंबाई (Height) (लगभग) 5 फुट 5 इंच
वजन (Weight) (लगभग) 55 किलोग्राम
आंखों का रंग(Eyes Colour) गहरे भूरे रंग की
बालों का रंग (Hair Colour) काला
राजनैतिक दल (Political Party) आम आदमी पार्टी
शैक्षिक योग्यता (Education) बीकॉम
एमकॉम
एमफिल
पीएचडी
पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स
बिजनेस मैनेजमेंट में एक साल का सर्टिफिकेट प्रोग्राम
बॉयफ्रेंड (Boyfriend) ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status) अविवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹2,03,94,627
Home Join Now
Homepage Join Now

शैली ओबरॉय कौन है? (Who is Shelly Oberoi?)

शैली ओबरॉय एक भारतीय शिक्षक, शिक्षाविद और आम आदमी पार्टी की राजनेता है, जिन्होंने वर्ष 2022 के दिल्ली एमसीडी चुनाव जीते और 22 फरवरी 2023 को दिल्ली के नए मेयर बनी, इसके साथ ही वह भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य हैं।

शैली ओबरॉय का जन्म एवं शुरुआती जीवन

शैली ओबरॉय का जन्म वर्ष 1983 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था उनके पिता का नाम सतीश कुमार ओबेरॉय है जो कि एक व्यवसाई हैं।

उनकी माता जी का नाम सरोज ओबरॉय है और उनके परिवार में उनकी माता-पिता के अलावा उनके एक भाई तुषार ओबरॉय और उनकी एक बहन मिली खन्ना है।

शैली ओबरॉय की शिक्षा (Shelly Oberoi Education)

शैली ओबरॉय को बचपन से ही पढ़ने में बहुत रुचि रही है और वह एक अच्छी छात्रा रही है उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के भेद एकेडमी से प्राप्त की है।

इसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए दिल्ली के ही जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में एडमिशन लिया और वहां से अपने बीकॉम की शिक्षा हासिल की।

अपनी बीकॉम की शिक्षा को हासिल करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां से एमकॉम की शिक्षा प्राप्त करके तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय से पीएचडी की शिक्षा प्राप्त की है।

इसके बाद उन्होंने अपनी शिक्षा को और आगे बढ़ाते हुए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स की शिक्षा हासिल की।

इसके बाद उन्होंने आईआईएम कोझीकोड में अपना दाखिला लिया और वहां से बिजनेस मैनेजमेंट में एक साल का सर्टिफिकेट प्रोग्राम पूरा किया है।

शैली ओबरॉय का परिवार (Shelly Oberoi Family)

पिता का नाम (Father’s Name) सतीश कुमार ओबेरॉय
माता का नाम (Mother’s Name) सरोज ओबरॉय
बहन का नाम (Sister’s Name) मिली खन्ना
भाई का नाम (Brother’s Name) तुषार ओबरॉय

शैली ओबरॉय का बॉयफ्रेंड, पति (Shelly Oberoi Boyfriend, Husband)

दोस्तों आपको बता दें कि दिल्ली की नई मेयर के रूप में नियुक्त हुई शैली ओबरॉय ने अभी तक विवाह नहीं किया है, और ना ही अभी तक उनके बॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी सामने आई है, इसके साथ ही उन्होंने भी अपने पर्सनल रिश्तो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

शैली ओबरॉय का करियर (Shelly Oberoi Career)

राजनीति में आने से पहले शैली ओबरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में बच्चों को पढ़ा चुकी है और उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई की है।

शैली ओबरॉय ने शुरू से ही शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रियता दिखाई है और वह इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की लाइफटाइम सदस्य भी है उन्होंने अपने जीवन में कई शैक्षणिक अवार्ड भी प्राप्त किए हैं।

शैली ओबरॉय का राजनैतिक सफर/करियर (Shelly Oberoi Political Journey)

शैली ओबरॉय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत है आधिकारिक तौर पर वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर की थी और उन्होंने एक पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और पार्टी के कई अभियानों में हिस्सा लिया।

वर्ष 2020 में उन्हें आम आदमी पार्टी की महिला शाखा के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में सेवा देने के लिए चुना गया था और उन्होंने दिसंबर 2022 में पूर्वी पटेल नगर में वार्ड क्रमांक 86 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली नगर पालिका के चुनाव में कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश की।

दिल्ली की नई मेयर (New Delhi Meyer)

इसके बाद मेयर के चुनाव हुए जहां कॉल 266 बोर्ड डाले गए जिनमें से आम आदमी की तरफ से लड़ रही शैली ओबरॉय को 150 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

इस प्रकार शैली ओबरॉय अपनी प्रतिद्वंदी रेखा गुप्ता को हराकर दिल्ली की नई मेयर बनी है।

Alakh Pandey Biography in Hindi, [Physics Wallah] अलख पांडे का जीवन परिचय | #Storiesviewforall

 

शैली ओबरॉय की कुल संपत्ति (Shelly Oberoi Net Worth)

दिया गया संपत्ति का विवरण वर्ष 2021-22 के अनुसार है

कुल संपत्ति (Net Worth -2021-22) ₹2,03,94,627
नगद (Case) ₹12,500
जमा (Deposit) ₹7,19,502
बीमा पॉलिसियां (Beema policy) ₹8,86,868
आभूषण (Jewellery) ₹1,75,750
वेतन (Salery) ₹41,000

शैली ओबरॉय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • शैली ओबरॉय का जन्म और पालन-पोषण भारत की राजधानी दिल्ली के एक हिंदू परिवार में हुआ है।
  • उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम करना शुरू किया था।
  • वह आम आदमी पार्टी में एक स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुई थी।
  • उन्होंने मुंबई में नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में भी काम किया है।
  • उन्हें दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले ज्ञान दर्शन और ज्ञान वाणी पर व्याख्यान देते हुए भी देखा गया है।
  • उनका दावा है कि वह एक बार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर एक भाजपा नेता की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ एक विरोध मार्च के दौरान घायल हो गई थी। क्योंकि उन पर भाजपा के कई सशस्त्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।
  • उन्होंने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन में आजीवन सदस्यता प्राप्त की है।
  • वह इंस्टीट्यूशन इनोवेटिव काउंसिल की सदस्य भी रही है।

HOME

FAQ:

शैली ओबरॉय कौन है?

शैली ओबरॉय एक भारतीय शिक्षक, शिक्षाविद और आम आदमी पार्टी की राजनेता है, जो दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत हासिल कर 22 फरवरी 2023 को दिल्ली के नई मेयर बनी है और इसके साथ ही वह भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य हैं।

शैली ओबरॉय का जन्म कब और कहां हुआ?

शैली ओबरॉय का जन्म वर्ष 1983 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था उनके पिता का नाम सतीश कुमार ओबेरॉय है जो कि एक व्यवसाई हैं।

शैली ओबरॉय की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबरॉय की उम्र 40 वर्ष है।

दिल्ली की नई मेयर कौन है?

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबरॉय भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को हराकर दिल्ली की नई मेयर बनी है।

 

2 thoughts on “Shelly Oberoi Biography In Hindi शैली ओबेरॉय का जीवन परिचय | #Storiesviewforall”

Leave a Comment