Mgnrega Permanent Job in Rajasthan/बड़ी खुशखबरी मनरेगा में मिलेगी स्थाई नौकरी, यहां से जाने संपूर्ण जानकारी #Storiesviewforall

Mgnrega:  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा में सविंदा पर लगे कर्मचारियों को स्थाई करने का फैसला लिया गया है| यानी उनकी नौकरी पक्की की जाएगी| राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने हाल ही में Mgnrega में लगे सविंदा कर्मियों के हित में फैसला लिया है| हालांकि इसके साथ है यह शर्त भी है कि इसका लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने लगातार मनरेगा में 9 साल तक काम किया है| हम इस पोस्ट में इस संबंधी विस्तार से चर्चा करेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

                                                      Mgnrega Permanent Job
9 साल की अवधि की गणना कैसे होगी

मिली जानकारी अनुसार राज्य सरकार द्वारा मनरेगा संविदा में लगे कर्मचारियों को स्थाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| जैसा कि नियम एवं शर्तों के अनुसार केवल उन्हीं कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा जिन्होंने 9 साल या उससे अधिक अवधि तक काम किया है| इसके साथ ही इसमें अन्य विभाग या योजना की सेवा अवधि को भी शामिल नहीं किया जाएगा| बता दें कि यह 9 साल की अवधि की गणना 1 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी|

यह  भी देखिये : Lok Sabha Election Result 2024 Download Link – Lok Sabha Election Result Date 2024 #Storiesviewforall

कितने संविदा कर्मी होंगे पक्के

राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा इस विषय में राज्य के सभी जिला प्रोग्राम समन्वयक, ईजीएस और कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें उल्लिखित है कि 11 जनवरी 2022 को जारी राजस्थान कंट्रैक्चुअल टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के नियम-20 के तहत ग्रामीण विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में सृजित 4,966 नियमित पदों की प्रशासनिक स्वीकृति 7 मार्च 2024 को जारी की गई है। इन आदेशों के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत नियुक्ति प्राप्त संविदा कर्मचारी जो नौ साल या इससे अधिक समय से कार्य कर चुके हैं और संतोषपूर्वक कार्य पूरा किया है, उनका चयन होगा। इनकी पात्रता की जांच और दस्तावेज सत्यापन का कार्य जिला स्तरीय कमेटी को सौंपा गया है।

Mgnrega Permanent Job in Rajasthan

यह भी देखिये : SBI Account KYC Update Online Kaise Kre: SBI अकाउंट KYC अपडेट ऑनलाइन कैसे करे #Storiesviewforall

मनरेगा योजना क्या है?

Mgnrega योजना एक ऐसी योजना है जो की इस स्कीम के तहत रजिस्टर लाभार्थी को प्रतिवर्ष कम से कम 100 दिन का गारंटी रोजगार प्रदान करती है| इस स्कीम का लाभ शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र के श्रमिक प्राप्त कर सकते हैं| मनरेगा योजना के तहत निम्नलिखित कार्य जैसे सड़कों, नहरों, तालाबों को निर्माण आदि शामिल है| इस स्कीम के तहत पंजीकृत श्रमिक को 5 किलोमीटर के दायरे में रोजगार उपलब्ध कराया जाता है|

Mgnrega Permanent Job

यह भी देखिये : How to start Gift Shop Business In India. गिफ्ट की दुकान कैसे खोलें #Storiesviewforall

Mgnrega योजना के तहत आवेदन करने के पश्चात 15 दिनों के अंदर लाभार्थी श्रमिक को काम मिल जाता है| अगर हम इस  Mgnrega योजना के तहत मजदूरी की बात करें तो यह मजदूरी राशि अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग दी जा रही है| राजस्थान की बात करें तो राजस्थान में मनरेगा श्रमिकों को प्रतिदिन 266 रुपए की मजदूरी दी जा रही है|

मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोगों को हमारा यह आर्टिकल जरूरी पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आता है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

HOME

1 thought on “Mgnrega Permanent Job in Rajasthan/बड़ी खुशखबरी मनरेगा में मिलेगी स्थाई नौकरी, यहां से जाने संपूर्ण जानकारी #Storiesviewforall”

Leave a Comment