Mahtari Vandana Yojana 11th Kist: महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त हो गई जारी, जल्दी चेक करे स्टेटस
Mahtari Vandana Yojana 11th Kist: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बने और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ हो सके। इस योजना के तहत 11वीं किस्त का इंतजार कर रही सभी महिलाओं को हम बता दें की सरकार द्वारा नए साल में 11वीं किस्त जारी कर दी गई है।
सभी लाभार्थी महिलाएं काफी समय से महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त के आने का इंतजार कर रही थी और अब इन सभी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महतारी वंदना की 11वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजनी शुरू कर दी है। महिलाएं स्वयं चेक कर सकती है कि Mahatari Vandana Yojana 11th Kist की राशि बैंक खाते में आई है या नहीं। इसका स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे।
महतारी वंदना योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक स्वालंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 70 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक इस योजना के तहत 11 किस्तें ट्रांसफर कर दी गई है और यह किस्त राज्य की 70 लाख महिलाओं को मिल चुका है। अगर आपको महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त का इंतजार है तो आगे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आगे हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।
Mahtari Vandana Yojana 11th Kist जारी
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माता एवं बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि हस्तांतरित की जा रही है। यह सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में डाली जाती है। सरकार ने 3 दिसंबर 2024 को महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त महिलाओं के बैंक खाते में सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दिए थे जिसके लिए 6530 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि स्थानांतरण की गई थी। 10 वीं किस्त मिलने के बाद महिलाओं को 11वीं किस्त का इंतजार था।
नए साल के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महिलाओं की 11वीं किस्त के इंतजार को भी खत्म कर दिया। बता दें कि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 11वीं किस्त की राशि 1 जनवरी 2025 से हस्तांतरित होनी शुरू हो गई है। जिन महिलाओं के बैंक खाते में अभी तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे घबराए नहीं, क्योंकि सहायता राशि ट्रांसफर होने में कुछ समय लग सकता है किन्तु 5 जनवरी 2025 तक सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में सहायता राशि पहुंचा दी जाएगी।
Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य
महतारी वंदन योजना लाभार्थी महिलाओं को सालाना ₹12000 का आर्थिक लाभ दे रही है जिससे महिलाएं अपनी बुनियादी जरूरत को पूरा कर सकती है। यह योजना महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता आर्थिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिबद्ध की गई है।
सरकार को उम्मीद है कि इस आर्थिक सहायता योजना से महिलाओं को परिवार में निर्णय लेने का अधिकार भी प्राप्त होगा। अब तक योजना के तहत 11 किस्तें महिलाओं को मिल चुकी है जिसका पूरा विवरण महिलाएं घर बैठे देख सकती है।
Mahtari Vandana Yojana का लाभ क्या है?
- महतारी वंदना योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 यानि सालाना 12000 रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवा रही है।
- इस सहायता राशि से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं।
- महिलाओं को अपनी निजी और बुनियादी जरूरत के लिए किसी और पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
- लगभग 70 लाख महिलाएं योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहीं हैं।
- Mahtari Vandana Yojana 11th Installment की राशि जारी हो चुकी है।
- सरकार योजना के संचालन हेतु हर महीने लगभग 634 करोड़ से अधिक धनराशि का खर्च वहन करती है।
- यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की उम्मीद करती है।
Mahtari Vandana Yojana 11th Installment के लिए पात्रता
- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं (विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित) इस योजना का लाभ ले सकती है।
- आवेदिका महिला की न्यूनतम आयु 23 वर्ष व अधिकतम आयु 60 वर्ष हो सकती है।
- इसके लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
Mahtari Vandana Yojana 11th Kist Status कैसे चेक करें?
महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि 1 जनवरी 2025 से आनी शुरू हो चुकी है। जो महिलाएं जानना चाहती है कि 11वीं किस्त की राशि बैंक खाते में आई है या नहीं। वह नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती है –
- सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर पहुंचने के बाद दिए गए “मेनू अनुभाग” में जाना है।
- इसके बाद इस अनुभाग में मौजूदा विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक पेज खुलकर आएगा, इसमें आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड की प्रविष्टि करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने 11 वीं किस्त का स्टेटस खुल कर आ जाएगा, आप सभी किस्तों का भुगतान विवरण चेक कर सकते हैं।
- CTET December Result 2024-सीटीईटी दिसंबर का रिजल्ट जारी
- Baal Aadhar Card Kaise Banaye 2025-5 साल से कम उम्र के बच्चों का बाल आधार कार्ड कैसे बनाएं?
- Voter Card Online Correction 2025 | वोटर कार्ड में करेक्शन, करे घर बैठे 5 मिनट में
- Udyogini Yojana Online Apply 2025 : महिलाओं को खुद का उद्योग खोलने के लिए मिलेंगे ₹30000, यहां जाने पूरी जानकारी
- PM Aadhar Card Loan Yojana 2025 : आधार कार्ड से मिल रहा है 2 लाख रुपए का पर्सनल लोन, यहां से करें आवेदन !