Lakhpati Didi Yojana : व्यवसाय हेतु महिलाओं को ब्याज मुक्त 1 लाख रुपए का लोन, ऐसे अप्लाई करें
Lakhpati Didi Yojana : भारत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वाबलंबी एवं सशक्त बनाने के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों ही प्रयत्न शील हैं। इसीलिए दोनों सरकारों द्वारा महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाएं बारी-बारी से निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस योजना को भलीभांति कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से फ्री में व्यवसाय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि वह व्यवसाय में निपुण हो सकें, इसके पश्चात व्यवसाय को शुरू करने के लिए सरकार महिलाओं को 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन देगी। इसीलिए यदि आप एक महिला हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। क्योंकि इसमें लखपति दीदी योजना के बारे में समस्त जानकारी दी गई है।
Lakhpati Didi Yojana क्या है?
राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा लखपति दीदी योजना को जुलाई 2024 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान की लगभग 5 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य था। लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है अर्थात इस योजना के माध्यम से राजस्थान के लगभग 15 लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार महिलाओं को व्यवसाय संबंधित फ्री में प्रशिक्षण देने के लिए क्लासेस का आयोजन कर रही है।
हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखपति दीदी योजना का लाभ उन्हीं लड़कियों एवं महिलाओं को दिया जाएगा, जो कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। इसीलिए महिलाओं का चयन समूह के आधार पर किया जाएगा। इस योजना से संबंधित महिलाओं को व्यवसाय संबंधित प्रशिक्षण देने के पश्चात सरकार 1 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करेगी, जोकि बिल्कुल ब्याज मुक्त लोन होगा।
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं को लखपति बनाना है, जिससे कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। इसी के साथ महिलाएं योजना के माध्यम से व्यवसाय की ओर आकर्षित हो सकेगी और महिलाओं की व्यवसाय में दर वृद्धि होगी। दरअसल यह योजना महिलाओं के लिए व्यवसाय शुरू करने में प्रशिक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से सपोर्ट करने में सहायक है।
इस योजना के द्वारा महिलाओं को समाज में सम्मानजनक दृष्टि से देखा जाएगा। इसी के साथ-साथ महिलाएं भी व्यवसाय क्षेत्र में अग्रसित हो सकेगी और व्यवसाय के माध्यम से अच्छी खासी कमाई करेंगी। जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर किसी से भी सहायता प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी।
लखपति दीदी योजना हेतु विशेषताएं
लखपति दीदी योजना की विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं-
- लखपति दीदी योजना हेतु राजस्थान सरकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनने का अवसर प्रदान करेगी।
- इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को व्यवसाय से संबंधित करेगी।
- सरकार द्वारा इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए महिलाओं को व्यवसाय संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- सरकार महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन देगी।
- लखपति दीदी योजना के लाभ से लाभार्थी महिला स्वयं लगभग एक लाख रुपए के आसपास कमाई करने में सक्षम हो जाएगी।
Lakhpati Didi Yojana हेतु लाभ
लखपति दीदी योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ कुछ इस प्रकार हैं –
- लखपति दीदी योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य की लगभग 15 लाख महिलाएं लखपति बनेगी।
- इस योजना के द्वारा राजस्थान में व्यावसायिक महिलाओं की दर में वृद्धि होगी।
- इस योजना के द्वारा महिलाएं व्यवसाय क्षेत्र में अग्रसर हो सकेंगी।
- इसी के साथ राज्य की अन्य महिलाओं को व्यवसाय क्षेत्र की ओर प्रोत्साहन मिल सकेगा।
Lakhpati Didi Yojana हेतु पात्रता
लखपति दीदी योजना हेतु लाभार्थी महिलाओं के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए –
- लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिला राजस्थान राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- इसी के साथ लाभार्थी महिला स्वयं सहायता समूह से संबंधित होनी चाहिए।
- इस योजना हेतु महिला की आयु सीमा 18 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है।
- इस योजना हेतु आवेदन कर्ता लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए के अंतर्गत होनी चाहिए।
Lakhpati Didi Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
लखपति दीदी योजना हेतु आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक हैं –
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- फोटो
लखपति दीदी योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया
लखपति दीदी योजना हेतु आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें –
- लखपति दीदी योजना हेतु आवेदन के लिए सर्वप्रथम इसकी आफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इस बेवसाइट पर लखपति दीदी हेतु रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक कर दें।
- जिससे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फार्म में आवेदन कर्ता लाभार्थी महिला द्वारा लखपति दीदी का फार्म भरना है।
- इस फार्म से संबंधित दस्तावेजों को भी भलीभांति अपलोड कर दें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर SHG कार्यालय में जमा कर दें।
- जिसको अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
- जिसके आधार पर महिलाओं एवं लड़कियों को लखपति दीदी योजना का लाभ दिया जाएगा।
- RPF NEW VACANCY: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में अलग-अलग 12500 से अधिक पदों पर भर्ती, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
- Computer Operator Bharti 2025: कम्प्यूटर ऑपरेटर के 9000 से अधिक पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 10वीं पास
- Kanya Utthan Yojana Bihar Online 2025-बिहार सरकार का नया योजना बेटी को मिलेगा 3000 रु० ऑनलाइन शुरू
- Bihar Home Guard Vacancy 2025: होमगार्ड के 34000 से अधिक पदों पर भर्ती, शैक्षणिक योग्यता 10वीं 12वीं पास
- HIGH COURT PEON RECRUITMENT 2025: हाईकोर्ट में चपरासी के 16000 से अधिक पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं पास