Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 /मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को ₹1000 हर महीने मिलेंगे,

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana:- पहली बार दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने 4 मार्च 2024 को दिल्ली का बजट पेश किया है। इस बजट में केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां के साथ आतिशी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। जिसके लिए सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। ताकि महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

आखिर महिलाएं इस योजना का लाभ कैसे उठा सकेगी? एवं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कैसे आवेदन करना होगा और इसके लिए पात्रता क्या है? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। ताकि आप इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सके।

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024

दिल्ली की महिलाओं के लिए राज्य विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने 4 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। केजरीवाल सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे महिला के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का संचालन महिला कल्याण द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 2024-25 में महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु 2000 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी जिससे महिलाएं किसी दूसरे पर निर्भर रहे बिना अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का के अंतर्गत केवल ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

05th March Update:- 50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होंगे

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को 2024-25 के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार का बजट पेश किया गया था। बजट में वित्त मंत्री आतिशी ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की गैर आयकर दाता महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल की इस योजना के माध्यम से दिल्ली की लगभग 50 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। यह स्कीम लोकसभा चुनाव के बाद लागू होगी।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। महिलाओं से अपील करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगले महीने चुनाव है इस चुनाव में आप सब मुझे अपना आशीर्वाद दे और अपने घर के सभी लोगों से भी कहे।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 के बारे में जानकारी
योजना का नाम Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana
शुरू की गई केजरीवाल सरकार द्वारा
लाभार्थी दिल्ली की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 1000 रुपए प्रतिमाह
राज्य दिल्ली
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana का उद्देश्य

केजरीवाल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यानी इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो सकेगी। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण कल्याण के लिए शुरू की गई है ताकि दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को क्या करना होगा?

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा और साथ ही घोषणा पत्र भी देना होगा। इस योजना का लाभ केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही दिया जाएगा इसके लिए महिला के पास दिल्ली का वोटर कार्ड होना आवश्यक है अगर किसी महिला के पास उत्तर प्रदेश बिहार या कोई अन्य राज्य का वोटर आईडी है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई महिला पेंशन योजना का लाभ उठाती है या फिर सरकारी कर्मचारी टैक्स करदाता है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म के साथ महिलाओं को जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करनी होगी।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
  • केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू किया है।
  • इस योजना के माध्यम से 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर एवं सभी जाति वर्ग की गरीब महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ दिल्ली की अधिक से अधिक महिलाओं को दिया जा सके इसके लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा योजना का संचालन किया जाएगा।
  • Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के तहत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • यह कल्याणकारी योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।
  • अब महिलाएं अपनी छोटी से छोटी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे वह आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकेंगी।
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत आवेदन करने हेतु महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • घोषणा पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लिए पात्रता
  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को दिल्ली राज्य का मतदाता होना चाहिए।
  • दिल्ली में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • इस योजना के लिए केवल 18 साल और उससे अधिक आयु की महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • किसी भी तरह की सरकारी पेंशन प्राप्त कर रही या आयकर देने वाली  महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत केवल ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई जिसे अपना कर आप आसानी से आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी महिला कल्याण विभाग जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड बैंक अकाउंट जैसे बाकी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको एक बार अच्छे से चेक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। आवेदन फॉर्म के सत्यापित होने पर आपको हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana को शुरू करने की घोषणा किसने की?

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana को शुरू करने की घोषणा वित्त मंत्री आतिशी ने 4 मार्च 2024 को की।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है?

 मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के माध्यम से दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए यानी प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 के संचालन हेतु कितने रुपए का बजट निर्धारित किया गया है?

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 के संचालन हेतु दिल्ली सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत केवल ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है।

delhi mukhyamantri mahila samman योजना,दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री, delhi mahila aayog, दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए योजनाएं
दिल्ली महिला आयोग,

You May Also Check 
गार्गी पुरस्कार योजना आवेदन पत्र करें डाउनलोड, Rajasthan Gargi Puraskar Yojana
Laghu Udyami Yojana Income Certificate 2024: जाने कैसे बनेगा लघु उद्यमी योजना के लिए इनकम सर्टिफिकेट
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 रबी ऑनलाइन आवेदन
PM Kisan Karj Mafi Yojana 2024 List – प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफ़ी योजना रजिस्ट्रेशन

3 thoughts on “Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 /मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को ₹1000 हर महीने मिलेंगे,”

Leave a Comment