कार्लोस अल्कारेज का जीवन परिचय | Carlos Alcaraz Biography in Hindi

टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्कारेज का जीवन परिचय | Carlos Alcaraz Biography in Hindi

कार्लोस अल्कारेज | Carlos Alcaraz

Carlos Alcaraz Biography in Hindi : दोस्तों ! कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) स्पेन के एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी हैं। हाल हीं में इन्होंने 23 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को हराकर विंबलडन-2023 का खिताब जीता है। इससे पहले ये यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वर्तमान में कार्लोस अल्कारेज टेनिस कि विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं। अल्कारेज, महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच दोनों को एक ही क्ले कोर्ट इवेंट में हराने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, ये अर्जेंटीना टेनिस ओपन जीतने वाले वे पहले टीनएजर भी हैं। अल्कारेज महज 19 साल कि उम्र में रैंकिंग मे शीर्ष पायदान पर पहुंच चुके थे।

कार्लोस अल्कारेज ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू, केल्विन क्लेन और लुई वितां के ब्रांड एंबेसडर हैं। टेनिस के अलावा उन्हें गोल्फ और फुटबॉल पसंद है। इनके कोच का दावा है कि, ये 30 ग्रैंड स्लैम जीतेगा। तो आइए जानते हैं, भारत के स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज का जीवन परिचय | Carlos Alcaraz Biography in Hindi’. जिसमें हम इनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए कार्लोस अल्कारेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Table of Contents

कार्लोस अल्कारेज का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz)
जन्म (Birth) 5 मई 2003
उम्र (Age) 23 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) मुर्सिया, स्पेन
स्कुलिंग (Schooling) ___
विश्वविद्यालय (University) ___
शिक्षा (Education) स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) स्पेनिश
राशि (Zodiac) ___
धर्म (Religion) ___
पेशा (Profession) टेनिस खिलाड़ी
कोच (Coach)
  • जुआन कार्लोस फेरेरो (वर्तमान)
  • कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज (पिता) और  कार्लोस सैंटोस – शुरुआती कोच
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2015 से वर्तमान
डेब्यू मैंच (Debut Match)  वर्ष 2020 में रियो ओपन से एटीपी टूर में पदार्पण
विश्व रेंकिंग ( World Ranking) #1 (World Ranking)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  अविवाहित (वर्ष 2023 तक)
गर्लफ्रेंड/अफेयर्स (Girlfriend/ Affairs) जानकारी नही
प्रसिद्धि (Famous for) विंबलडन-2023 का खिताब जितने और विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के बाद से चर्चा में।
वेबसाइट (Website) ___
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹114 करोड रुपए (विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार)

 

कार्लोस अल्कारेज का प्रारंभिक जीवन | Carlos Alcaraz Early Life

Carlos Alcaraz Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! कार्लोस अल्कारेज का जन्म 5 मई 2003 को स्पेन के सर्वाधिक आबादी वाले शहर मुर्सिया में हुआ था। इनके पिता का नाम, कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज है, जो स्पेन के टॉप 40 रैंक के टेनिस खिलाड़ी थे। जबकि माँ का नाम वर्जीनिया गार्फिया एस्कैंडन है और वे “IKEA” के शोरूम में हेल्पर के रूप में काम करती थी।

टेनिस का अच्छा खिलाड़ी होने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण कार्लोस के पिता अल्कारेज गोंजालेज ने खेलना छोड़ कर टेनिस का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया और कुछ सालों बाद वह रॉयल सोसायटी मर्सियाशायर क्लब एकेडमी में डायरेक्टर बन गए। यहीं 4 साल की उम्र से कार्लोस अल्कारेज ने भी टेनिस खेलना शुरू किया और अपने पिता से ही टेनिस की शुरुआती ट्रेनिंग ली।

कार्लोस अल्कारेज के एक बड़े भाई और दो छोटे भाई हैं। जिनमें इनके बड़े भाई का नाम अल्वारो है, जो पेशे से एक एक्टर हैं।

कार्लोस के दोनों छोटे भाईयों का नाम, सर्जियो और जैमे है। अल्काराज स्पेन के गांव एल पलमार के मूल निवासी हैं।

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज

मां – वर्जीनिया गार्फिया एस्कैंडन

भाई-बहन (Siblings) बड़ा भाई – अल्वारो

छोटे भाई – सर्जियो और जैमे

 

कार्लोस अल्कारेज कि शिक्षा | Carlos Alcaraz Education

Carlos Alcaraz Education : कार्लोस अल्कारेज अपने खेल लिए तो जाने ही जाते हैं। लेकिन खेल के साथ ही ये अपनी पढ़ाई को लेकर भी बहुत गंभीर रहे हैं। 4 वर्ष की उम्र में ही टेनिस खेलने वाले कार्लोस अल्काराज ने स्कूली शिक्षा के बाद अपनी अधिकांश पढ़ाई होम स्कूलिंग के रूप में की। टूर्नामेंट के दौरान भी उनके निजी शिक्षक हर रात उन्हें होमवर्क भेजते थे, जिसे अल्काराज हवाई जहाज में बैठकर पूरा करते थे।

जानिए – भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जीवन परिचय | Sania Mirza biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 175

मी०- 1.75

फीट – 5′ 10″

वजन (Weight) 73 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  छाती: 40 इंच

-कमर: 34 इंच

-Biceps: 12 इंच

आंखों का रंग (Eye color) काला
बालों का रंग (Hair color) काला

 

टूर्नामेंट में जाने के पैसे नहीं थे, पिता के दोस्त ने उठाया खर्चा |   No money to go to the tournament, father’s friend raised the expenses

कार्लोस अल्कारेज ने 4 साल की उम्र में ही अपने पिता के ट्रेनिंग में टेनिस खेलना शुरू कर दिया था और इन्होंने  टेनिस का शुरुआत प्रशिक्षण अपने पिता और टेनिस कोच कार्लोस सैंटोस ने लिया।

युवा खिलाड़ी के रूप में तैयार होने के बाद, कार्लोस अल्कारेज ने दुनिया के पूर्व नंबर 1 स्पेनिश खिलाड़ी जुआन कार्लोस फेरेरो से ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया, जो इनके मुख्य कोच बने।

कार्लोस जब महज 10 वर्ष के थे, तब इन्हें क्रोएशिया में जूनियर टूर्नामेंट में

कार्लोस अल्कारेज ने धीरे-धीरे अपने खेल में और सुधार किया और कई टूर्नामेंट भी जीते। जल्दी ही, ये अप्रैल 2022 तक टॉप 10 रैंकिंग में भी पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 12 सितंबर 2022 में वे दुनिया के सबसे युवा नंबर-1 खिलाड़ी बन गए। उस समय इनकी उम्र महल 19 वर्ष थी।

खेलने का मौका मिला। लेकिन इनके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि इन्हें टूर्नामेंट में भेज सके। तब इनके पिता के एक दोस्त, अल्फोंसो लोपेज ने कार्लोस अल्कारेज का खर्चा उठाया था।

15 साल कि उम्र मे प्रोफेशनल करियर किया शुरु | Started professional career at the age of 15

कार्लोस अल्कारेज ने महज 15 साल की उम्र में ही टेनिस में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू कर दिया था। वर्ष 2020 में इन्होंने 16 साल की उम्र में रियो ओपन में भाग लेकर एटीपी टूर में अपना पदार्पण किया।

अल्काराज ने अपना 16 साल कि उम्र में ही अपना पहला एटीपी मैच रामोस विनोलास के खिलाफ जीता था। इन्होंने कई स्पेनिश और यूरोपीय चैंपियनशिप भी जीता है। अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से मई 2021 तक ये टॉप 100 रैंकिंग में शामिल हो गए।

19 वर्ष में बन गए नंबर-1 | Became number-1 in 19 years

कार्लोस अल्कारेज ने धीरे-धीरे अपने खेल में और सुधार किया और कई टूर्नामेंट भी जीते। जल्दी ही, ये अप्रैल 2022 तक टॉप 10 रैंकिंग में भी पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 12 सितंबर 2022 में वे दुनिया के सबसे युवा नंबर-1 खिलाड़ी बन गए। उस समय इनकी उम्र महल 19 वर्ष थी।

अल्काराज एटीपी में नंबर वन की रैंकिंग पाने वाले चौथे स्पेनिश खिलाड़ी हैं। इससे पहले राफेल नडाल, कार्लोस मोया और उनके मेंटर  तथा कोच जुआन कार्लोस फरेरो यह रैंकिंग हासिल कर चुके हैं।

कार्लोस अल्कारेज को “ऑल कोर्ट टेनिस खिलाड़ी” कहा जाता है, जो आक्रामक बेसलाइन शैली के खेल के लिए जाने जाते हैं। वे ड्रॉप शॉट को छिपाने में माहिर है। खेल के दौरान उनके पहले सर्व की रफ्तार 225 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होती है।

विंबलडन खिताब-2023 किया अपने नाम | Wimbledon title-2023 done in his name

हाल ही में, कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन-2023 का खिताब अपने नाम किया है। विंबलडन ओपन के फाइनल मैंच में अल्काराज ने सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शिकस्त देकर यह खिताब अपने नाम किया। इन्होंने जोकोविच को पांचवें सेट में हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीता।

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी अल्काराज ATP (Association of Tennis Professionals) में मौजूदा वक़्त के नंबर वन खिलाड़ी हैं। इससे पहले अल्काराज ने महज 19 साल की उम्र में यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।

ऐसा पहली बार नहीं है जब अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को एटीपी के गेम में हराया हो। इससे पहले भी अल्काराज मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच को शिकस्त दे चुके हैं। अल्काराज और जोकोविच के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें अल्काराज 2-1 से आगे हैं।

यह अल्काराज का दूसरा गैंड स्लैम टाइटल था। इससे पहले उन्होंने यूएस ओपन 2022 का खिताब जीता था। अल्काराज 2021 में यूएस ओपन में ओपन एरा में सबसे कम उम्र के पुरुषों के क्वार्टर फाइनलिस्ट बने थे। वे 2022 में राफेल नडाल और जोकोविच को हराने वाले पहले टीनएजर बने थे। अल्कारा एटीपी में नंबर वन की रैकिंग हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

विंबलडन खिताब जीतने पर सचिन ने कहीं यह बात |

विंबलडन का खिताब जीतने पर अल्कारेज के बारे में भारत के मशहूर क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin tendulkar ने इनकी तारीफ में 16 जुलाई को ट्वीट कर कहा कि, “हम टेनिस के नए सुपरस्टार का उदय होते देख रहे हैं। मैं अगले 10 से 12 साल तक अल्कारेंज को फॉलो करूंगा।” यह ट्वीट बताता है कि 20 वर्षीय खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज टेनिस का भविष्य है।

इसके अलावा, पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और कार्लोस अल्कारेज के कोच जुआन कार्लोस फेरेरो ने यह दावा किया है कि, “यह खिलाड़ी 30 ग्रैंड स्लैम जीतेगा।” वर्तमान में सर्वाधिक 23 ग्रैंड स्लैम जीतने का अवार्ड सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के नाम है।

विंबलडन 2023 के फाइनल के दौरान कुछ टेनिस एक्सपर्ट्स ने इनकी तुलना क्रिकेट में विराट कोहली और बास्केटबॉल में माइकल जॉर्डन से भी की।

कार्लोस अल्कारेज की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Carlos Alcaraz Net Worth, House, Car collection, Salary

Carlos Alcaraz Net worth : दोस्तों ! यदी कार्लोस अल्कारेज के नेटवर्थ कि बात करें तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार 20 वर्षीय अल्काराज कि कुल संपत्ति ₹115 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। स्पैनिश टेनिस खिलाड़ी, खेल के अलावा भी कई बड़ी ब्रांड कंपनियों के एंडोर्समेंट के द्वारा भी पैसे कमाते हैं।

वर्तमान में नाइकी जैसी बड़ी कंपनियां उन्हें स्पॉन्सर करती है। इतना ही नहीं, कार्लोस अल्कारेज ऑटोमोबाइल कंपनी “बीएमडब्ल्यू” (BMW), अमेरिकी ब्रांड “केल्विन क्लेन” और “लुई वितां” के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

कार्लोस अल्कारेज की उपलब्धियां | Carlos Alcaraz Achievements

  • यूएस ओपन और किसी भी ग्रैंड स्लैम इवेंट में दूसरे सबसे कम उम्र के पुरुष चैंपियन (सबसे कम उम्र के पीट सैम्प्रास) हैं।
  • शीर्ष 100 एटीपी रैंकिंग में प्रवेश करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन के मैन सिंगल्स में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी।
  • महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच दोनों को एक ही क्ले कोर्ट इवेंट में हराने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
  • अर्जेंटीना टेनिस ओपन जीतने वाले वे पहले टीनएजर हैं।

कार्लोस अल्कारेज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Kapil Sharma

  • क्या कार्लोस अल्कारेज शराब पीते हैं ? – जानकारी नहीं।
  • क्या कार्लोस अल्कारेज सिगरेट पीते हैं? – जानकारी नहीं।
  • कार्लोस अल्कारेज स्पेन के टेनिस खिलाड़ी हैं। इनका जन्म स्पेन के मुर्सिया शहर में हुआ था।
  • अल्काराज स्पेन के गांव एल पलमार के मूल निवासी हैं।
  • इनके पिता, कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज स्पेन के पुर्व टॉप 40 रैंक के टेनिस खिलाड़ी और रॉयल सोसायटी मर्सियाशायर क्लब एकेडमी के डायरेक्टर हैं। जबकि इनकी माँ “IKEA” के शोरूम में हेल्पर के रूप में काम करती थी।
  • कार्लोस अल्कारेज ने 4 साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू किया और अपने पिता से ही टेनिस की शुरुआती ट्रेनिंग ली।
  • इनके एक बड़े भाई और दो छोटे भाई हैं। इनके बड़े भाई का नाम अल्वारो, पेशे से एक एक्टर हैं।
  • बचपन में मैच हारने पर कार्लोस अल्कारेज रैकेट फेंक देते थे और गुस्से में टेनिस कोर्ट छोड़ने से मना कर देते थे।
  • 11 सितंबर 2022 को इन्होंने यूएस ओपन जीतने पर, इसी तारीख को टैटू के रूप में गुदवा लिया था।
  • विंबलडन 2023 के फाइनल के दौरान कुछ टेनिस एक्सपर्ट्स ने उनकी तुलना क्रिकेट में विराट कोहली और बास्केटबॉल में माइकल जॉर्डन से की।
  • कार्लोस अल्कारेज के गृह नगर मर्सिया में 400 वर्ग मीटर की विशाल पेंटिंग बनाई गई है।
  • इनके पिता और मुख्य कोच इनके सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर आज भी नजर रखते हैं।
  • टेनिस के अलावा कार्लोस अल्कारेज गोल्फ और फुटबॉल पसंद है और ये पसंदीदा टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड का मैच देखना नहीं भूलते हैं।

See Also

सागर सिन्हा का जीवन-परिचय | Sagar Sinha Biography in Hindi

विराट कोहली जीवनी – Biography of Virat Kohli in Hindi Jivani

कार्लोस अल्कारेज के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज कौन है ?

उत्तर : कार्लोस अल्कारेज एक स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी हैं। वर्तमान में ये विश्व रेंकिंग में शीर्ष पायदान पर हैं। हाल ही में, इन्होंने 23 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को हराकर विंबलडन-2023 का खिताब जीता है।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : कार्लोस अल्कारेज का जन्म, 5 मई 2003 को स्पेन के शहर मुर्सिया में हुआ था।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 20 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज किस देश से हैं ?

उत्तर : स्पेन के।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज के माता-पिता कौन हैं ?

उत्तर : कार्लोस अल्कारेज के पिता का नाम, कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज है, जो स्पेन के टॉप 40 रैंक के टेनिस खिलाड़ी थे। इनकी माँ का नाम वर्जीनिया गार्फिया एस्कैंडन है और वे “IKEA” के शोरूम में हेल्पर के रूप में काम करती थी।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज कितने भाई-बहन हैं ?

उत्तर : कार्लोस अल्कारेज के एक बड़े भाई- अल्वारो और दो छोटे भाई- सर्जियो और जैमे हैं।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : कार्लोस अल्कारेज, वर्ष 2023 तक अविवाहित हैं।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज ने वर्तमान में कौन सा खिताब जीता है ?

उत्तर : कार्लोस अल्कारेज ने हाल ही में, 23 बार के ग्रेंड स्लेम विजेता नोवाक जोकोविच को हराकर विंबलडन 2023 का खिताब जीता है।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज के कोच कौन है ?

उत्तर : कार्लोस अल्कारेज के मुख्य कोच दुनिया के पूर्व नंबर 1 स्पेनिश खिलाड़ी, जुआन कार्लोस फेरेरो हैं। जबकी शुरुआती कोच इनके पिता, कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज और कार्लोस सैंटोस थे।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज कि विश्व रेंकिंग (World Ranking) क्या है?

उत्तर : विश्व रैंकिंग में नंबर – 1 (जुलाई 2023 तक)

प्रश्न : विंबलडन 2023 का खिताब किसने जीता है?

उत्तर : स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने नोवाक जोकोविच को हराकर विंबलडन 2023 का खिताब जीता है।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज का डेब्यु मैच कौन सा है?

उत्तर : वर्ष 2020 में कार्लोस अल्कारेज ने 16 साल की उम्र में रियो ओपन में भाग लेकर एटीपी टूर में अपना पदार्पण किया था।

प्रश्न : कार्लोस अल्कारेज की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, कार्लोस अल्कारेज की कुल संपत्ति ₹115 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।

 

 

 

 

Leave a Comment