Application for Post Matric Scholarship till 30th June, उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन 30 जून तक, यहाँ से करें आवेदन

Application for Post Matric Scholarship : उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बड़ा दी गई है। अब इस छात्रवृति के लिए स्टूडेंट्स 30 जून तक कर सकते है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदेश के सभी राजकीय व निजी महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है।

Post Matric Scholarship
                                                                   Post Matric Scholarship

राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी को पढ़ाई के खर्च में सहयोग करने के लिए सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के द्वारा छात्रवृति योजना चलाई जा रही है। छात्रवृति योजना का पैसा सीधे स्टूडेंट्स के बैंक खाते में डाले जाते है।

Uttar Matric Scholarship

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक, राजीव कुमार सुथार ने जानकारी दी है कि जिले के सरकारी और निजी महाविद्यालयों में पढ़ने वाले वे छात्र, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब तक आवेदन नहीं किया है, वे 30 जून, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं करते हैं, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Post Matric Scholarship
                      Post Matric Scholarship

छात्रवृति के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट निम्न लिखित है –

कॉलेज फीस की रसीद
विद्यार्थी की मूल अंक तालिका
बैंक की खाता पास बुक
जाति प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र

जिन विद्यार्थियों ने पहले ही उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म भर दिया है, लेकिन डॉक्युमेंट सभी तरीके से अपलोड नहीं होने के चलते रेड फ्लैग आ रहा है। वें विद्यार्थी अपने जिला के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में मान्य डॉक्युमेंट लेकर जाना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म पर दिख रहा रेड फ्लैग हटाया जाएगा।

यदि आप शिक्षा विभाग और सरकारी नौकरी से संबंधित समाचार अपने व्हाट्सअप पर प्राप्त करना चाहते है तो हमारा व्हाट्सअप जरूर जॉइन कर लें। यहाँ पर आपको सभी जरूरी जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त हो जाएगी।

मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोगों को हमारा यह आर्टिकल जरूरी पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आता है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

HOME

 

Leave a Comment