UPPSC RO ARO Re Exam 2024: बदल गया यूपी आरओ-एआरओ परीक्षा का पैटर्न, अब होगा सिर्फ एक पेपर
UPPSC RO ARO Re Exam 2024: यूपी आरओ-एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में अब सिर्फ एक ही पेपर होगा। हाल ही में UPPSC RO ARO के पेपर पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब इच्छुक उम्मीदवारों को आरओ-एआरओ प्रीलिम्स में दो की जगह एक ही पेपर देना होगा। चलिए जानते हैं कि इस नए पेपर का पैटर्न क्या होगा।

UPPSC RO ARO Exam 2024 Prelims: जो अभ्यर्थी यूपी आरओ-एआरओ परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा (UPPSC RO ARO Re Exam 2024) में बड़ा बदलाव किया है। नए बदलाव के अनुसार, आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में अब दो पेपर नहीं होंगे, बल्कि एक ही पेपर होगा। सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी के पेपर अब अलग नहीं होंगे, बल्कि एक ही प्रश्नपत्र में शामिल होंगे।
UP RO-ARO 2024 New Paper Pattern: अब होगा सिर्फ एक पेपर
UPPSC ने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) परीक्षा, जो 22 दिसंबर को प्रस्तावित है, में बदलाव किए हैं। अब इस परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन के 140 और हिंदी के 60 प्रश्न होंगे। पहले सामान्य अध्ययन और हिंदी के दो अलग-अलग पेपर होते थे, लेकिन अब इन्हें एक ही पेपर में शामिल कर दिया गया है। परीक्षा की अवधि भी दो घंटे से बढ़ाकर तीन घंटे कर दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी इसी नए पैटर्न के अनुसार करें।
UP Govt Jobs 2024: जरूरी जानकारी UPPSC RO ARO Re Exam 2024
यूपीपीएससी की ओर से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा में किए गए यह बदलाव दिसंबर में होने वाले पेपर पर भी लागू होंगे। इस भर्ती के तहत कुल 411 पदों को भरा जा रहा है। पहले यह परीक्षा 11 फरवरी 2024 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद सरकार ने इसे फिर से आयोजित कराने का निर्णय लिया। नए कैलेंडर के अनुसार, अब यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को दिसंबर में होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा भी देनी होगी। केवल प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
- MSME Registration Online 2025-उद्यम रजिस्ट्रेशन कैसे करे 2025?
- PM Awas Yojana Registration 2025: पीएम आवास योजना नए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- PM Vishwakarma Yojana 2025 Online Apply : पीएम विश्वकर्म योजना 2025 में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- Graduation Pass 50000 List Check 2025-ग्रेजुएशन पास स्कालरशिप नया पोर्टल पर लिस्ट में नाम कैसे देखे
- Mukhyamantri Laghu Udyami Yojana 2025-योग्यता,पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, प्रोजेक्ट लिस्ट और चयन प्रक्रिया जाने?