Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 : बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुरू?
Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप बिहार में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं तथा बिहार सक्षमता परीक्षा के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। इस लेख में हम आपको बिहार सक्षमता परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।
Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों की योग्यता और दक्षता को परखने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2025 के लिए सक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा, जिनकी जानकारी हम आगे साझा करेंगे।
Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 : Overview
लेख का नाम | Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 |
लेख का प्रकार | Latest Update |
माध्यम | ऑनलाइन |
विशेष जानकारी | लेख को पूरा पढे। |
Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 22.02.2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 12.03.2025 |
आवेदन भुगतान की अंतिम तिथि | 23.03.2025 |
कौन कर सकता है आवेदन?(Eligibility )Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025
इस परीक्षा के लिए वे सभी शिक्षक आवेदन कर सकते हैं जो निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करते हैं:
- स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षक: बिहार राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक (शारीरिक शिक्षक तथा पुस्तकालयाध्यक्ष सहित)।
- सक्षमता परीक्षा में शामिल न होने वाले: वे शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम), (दूतीय ) में शामिल नहीं हो सके थे अथवा अनुतरीं रहे थे, वे इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
- पूर्व में आवेदन करने वाले लेकिन परीक्षा न देने वाले: जिन शिक्षकों ने पहले आवेदन किया था तथा परीक्षा शुल्क जमा किया था लेकिन किसी कारण परीक्षा नहीं दे सके, वे बिना शुल्क जमा किए इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
- पहली परीक्षा में पास होने के बाद असंतुष्ट शिक्षक: जिन शिक्षकों का परीक्षा 2024 (प्रथम) के बाद किसी विशेष जिले में स्थानांतरण हुआ और वे अपने आवंटित जिले से संतुष्ट नहीं हैं, वे दोबारा परीक्षा देकर बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
- पहली परीक्षा में सफल अभ्यर्थी: जिन शिक्षकों का जिला आवंटन हुआ लेकिन वे उससे संतुष्ट नहीं हैं, वे इस परीक्षा में भाग लेकर पुनः अपनी स्थिति सुधार सकते हैं।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज : Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025
बिहार सक्षमता परीक्षा में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- मैट्रिक प्रमाण पत्र और अंक पत्र
- इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र और अंक पत्र
- स्नातक प्रमाण पत्र और अंक पत्र
- स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र और अंक पत्र (यदि लागू हो)
- बी.एड/डी.एल.एड/बी.लिब या अन्य शिक्षण प्रमाण पत्र
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- टीईटी/सीटीईटी/एसटीईटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
- नियोजन इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र
- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सक्षम प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र
Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 : Application Fees
Application Fees | रु 1100/- |
Mode | Online |
How to fill Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: नया पंजीकरण करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद “Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025” के विकल्प को चुनें।
- “Register New Candidate” पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- सबमिट करने के बाद लॉगिन डिटेल्स सुरक्षित रखें।
चरण 2: पोर्टल में लॉगिन करें और आवेदन भरें
- प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करें।
- Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 का आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अंतिम रूप से आवेदन को सबमिट करें तथा इसकी रसीद प्रिंट कर लें।
परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें : Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025
- यह परीक्षा शिक्षकों की योग्यता को प्रमाणित करने के लिए आवश्यक है।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षा तिथि का इंतजार करें।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।
- परीक्षा में सफल होने के बाद, आवेदक अपने जिले की वरीयता के आधार पर पुनः स्थानांतरण के लिए पात्र हो सकते हैं।
Bihar Sakshamta Pariksha Online Form 2025 : Important Links
Apply Online | Online Apply |
Notification | Notification |
Home | Click Here |
Official Website | Official Website |
- MSME Registration Online 2025-उद्यम रजिस्ट्रेशन कैसे करे 2025?
- PM Awas Yojana Registration 2025: पीएम आवास योजना नए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- PM Vishwakarma Yojana 2025 Online Apply : पीएम विश्वकर्म योजना 2025 में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- Graduation Pass 50000 List Check 2025-ग्रेजुएशन पास स्कालरशिप नया पोर्टल पर लिस्ट में नाम कैसे देखे
- Mukhyamantri Laghu Udyami Yojana 2025-योग्यता,पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, प्रोजेक्ट लिस्ट और चयन प्रक्रिया जाने?